RK TV News
खबरें
Breaking Newsआयुर्वेद

बागपत:भगवान धन्वंतरि जयंती को अष्टम आयुर्वेद दिवस के रूप में जनपद में भव्यता के साथ मनाया गया।

बागपत/उत्तर प्रदेश 10 नवंबर।अष्टम आयुर्वेदिक दिवस के अवसर पर आयुष विभाग के तत्वाधान में आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान धन्वंतरि की स्मृति में प्रतिवर्ष धनतेरस पर्व को आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया जाता है आज *अष्टम आयुर्वेद दिवस धनतेरस पर्व के अवसर पर *हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद* कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्ट्रेट लोकमंच से सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह व जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयुष विभाग के तत्वाधान में आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान धन्वंतरि की स्मृति में प्रतिवर्ष धनतेरस पर्व को आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया जाता है
जिलाधिकारी ने कहा माoप्रधानमंत्री जी की प्रेरणा तथा माo मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में विश्व अवसर पर आयुर्वेद पद्धति को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बढ़ावा देने तथा जन आरोग्य को सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से आम जन संदेश जन भागीदारी एवं जन आंदोलन के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम का आयोजित किये जाये आज कलेक्ट्रेट लोकमंच पर आयुर्वेद सम्बन्धित नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया।
माननीय सांसद ने कहा जीवन में अच्छा खाना और शुद्ध खाना चाहिए आप अपने जीवन का महत्व को समझे और जीवन शैली को सही दिशा में लगाये ऋषि मुनियों के दिए हुए मार्ग पर चलें उन्होंने कहा व्यक्ति को अपने जीवन में आयुर्वेद को अपनाना चाहिए करो योग रहो निरोग तुलसी में अश्वगंधा की खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित किया। किसानों को औषधि पौधे देकर सम्मानित किया और अधिक से अधिक पौधे लगाए जाने के लिए प्रेरित किया और आयुर्वेदिक विधियों के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर कुमार, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ मोनिका गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत,जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण ,भाजपा जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

चतरा:गरीबों व असहाय लोगों के हक को मारने वाले सम्पन्न राशन कार्डधारियों पर उपायुक्त का चला डंडा।

rktvnews

गढ़वा:राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

एनटीपीसी ने ब्रैंडन हॉल समूह (ग्रुप) के प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता पुरस्कारों में दो रजत पुरस्कार जीते।

rktvnews

भोजपुर:जे.पी.सेनानी प्रेमदर्शन उपाध्याय के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने बाढ़ प्रभावित प्रखंडों में हुई फसल हानि के दुबारा जांच के दिए निर्देश,तीन दिनों के अंदर मांगी रिपोर्ट।

rktvnews

पटना:लेखक जियालाल आर्य की लेखन-शैली मोहित करती है : नंद किशोर यादव

rktvnews

Leave a Comment