RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:जूनियर डिवीजन में आरा क्रिकेट अकादमी बी 115 रनों से विजयी।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 दिसंबर।भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में गुरूवार को आरा क्रिकेट अकादमी बी बनाम तेघरा क्रिकेट क्लब के बीच मैच प्रातः 9:00 बजे वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में शुरू हुआ| टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरा क्रिकेट अकादमी बी की टीम ने 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 231 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया| आरा क्रिकेट अकादमी की तरफ से दिलखुश ने 82 रन ,साहिल ने 31 रन ,रोशन ने 24 रन तथा मोहम्मद वारिस एवं विश्वजीत ने 17-17 रनों का योगदान किया| तेघरा क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक, शिवम को दो-दो विकेट, पुष्पेंद्र दिव्या, पीयूष और अंकित को एक-एक विकेट मिला |
231 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेघरा क्रिकेट क्लब की पूरी टीम मात्र 16 ओवर में 96 रन बनाकर आउट हो गई |तेघरा की तरफ से कुंदन ने सर्वाधिक 29 रन और अभिषेक ने 19 रनों का योगदान किया |इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं प्रवेश कर सका |आरा क्रिकेट अकादमी बी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विश्वजीत ने सर्वाधिक तीन विकेट ,अमन- अभिषेक और अंकित ने दो-दो विकेट तथा मोहम्मद बारिश में एक विकेट लिया | इस प्रकार आरा क्रिकेट अकादमी बी ने यह मैच 135 रनों से जीत लिया| आज के मैच की निर्णायक कुंदन एवं सचिन थे ,स्कोरिंग सनी ने की |मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव, कोषाध्यक्ष, संयोजक आकाश कुमार ,कुमार विजय उपस्थित थे|

Related posts

अमेठी में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता मे कुल 1 लाख 11 हजार खिलाड़ियों ने पिछले 25 दिनों में जीते 50 हजार पदक: स्‍मृति जूबिन इरानी

rktvnews

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को भारत सरकार के सेंट्रल पेंशन अकाउंटिंग ऑफिस से पेंशन वितरण की मंजूरी।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2024 तक ‘स्वच्छ दिपावली शुभ दिपावली’ अभियान की शुरुआत की।

rktvnews

रोहतास: जिलाधिकारी उदिता सिंह ने नगर निकाय की बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

सारण:चुनाव प्रचार में प्रयुक्त होने वाली विभिन्न सामग्रियों के दर निर्धारण को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला विधानसभा निर्वाचन:जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता को किया संबोधित।

rktvnews

Leave a Comment