RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:जिला स्तरीय स्वच्छता पखवाड़ा का समापन सह सम्मान समारोह का किया आयोजन।

महात्मा गांधी के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यशाला का किया गया शुभारंभ।
सिर्फ स्वच्छता पखवाड़ा समाप्त हो रहा है स्वच्छता जागरूकता/अभियान हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है:कार्यपालक अभियंता

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)02 अक्टूबर।आज कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, देवघर संजय प्रसाद की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण स्वच्छता ही सेवा-2025 पखवाड़ा अन्तरर्गत जिला स्तरीय समापन- सह- सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल देवघर के कार्यालय में आयोजित किया गया। इस दौरान स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 *”स्वच्छोत्सव”* थीम के तहत किये गये विभिन्न प्रकार के कार्यों की जानकारी से सभी को अवगत कराया गया।
इसके अलावे स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के दौरान बेहतर कार्य करने वाले देवघर प्रमंडल अंतर्गत जल सहिया को मोमेंटो देकर समानित किया गया। आगे कार्यशाला के दौरान कार्यपालक अभियंता ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता हम सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण है। हम अपने जीवन में स्वच्छता के महत्व को बचपन से समझना चाहिए। ये सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण है। हम स्वच्छता जागरूकता अभियान के माध्यम से सजग होकर स्वच्छता के अभाव में होने वाले बीमारियों से अपने बच्चों समाज एवं देश को बचा सकते हैं। आगे इनके द्वारा बतलाया गया कि स्वच्छता का हमारे जीवन में काफी महत्व है। इसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। अतएव हमें अपने आप को व अपने आस-पास के वातावरण को साफ-सूथरा रखना चाहिए।
कार्यशाला में उपरोक्त के अलावा सहायक अभियंता, कनिय अभियंता, सभी जिला परामर्शी, एवं जल सहिया संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

क्वालिटेस्ट बना क्वालिटीएआई : एंटरप्राइज़ AI के हर चरण पर भरोसेमंद एश्योरेंस और इंजीनियरिंग साझेदारी।

rktvnews

प्रयागराज:लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु शहर में हुआ विशेष वर्कशॉप का आयोजन।

rktvnews

आईआईसीए और आरआरयू ने शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

आरा में जैन महाविद्यालय में आयोजित पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन सह सम्मान समारोह में गुरु बक्शी विकास एवं समूह की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध।

rktvnews

युवा मामले एवं खेल राज्‍यमंत्री ने किया बूंदी में गौशाला भूमि का निरीक्षण, निर्माण कार्यों का लिया जायजा।

rktvnews

जिला केंद्रीय कन्हैया लाल पुस्तकालय में प्रबंधकारिणी समिति वरीय सदस्य युगल किशोर दुबे ने किया झंडोतोलन।

rktvnews

Leave a Comment