RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

यौगिक जाॅगिंग से हड्डियाँ एवं सन्धियाँ बलिष्ठ व नीरोग हो जाती है:योग प्रशिक्षक विक्रमादित्य

आरा/भोजपुर 30 दिसंबर।दैनिक योगाभ्यास में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा संचालित व बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के नेतृत्त्व मे जिला स्वास्थ्य समिति भोजपुर के तत्वावधान में योग प्रशिक्षक विक्रमादित्य ने बड़हरा स्वास्थ्य केन्द्र के उप स्वास्थ्य केन्द्र सह हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर करजा के संचालिका सुनिता सैनी व बखोरापुर के संचालक सत्यरंजन कुमार सिंह के सहयोग से अलग-अलग योग शिविर का आयोजन किया गया ।रामचन्द्र सिह10+2 विद्यालय विराहिमपुर करजा के प्रधानाध्यापिका डा.चंदा रानी के नेतृत्त्व में सैकड़ो छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रांगण में योग शिविर के माध्यम से यौगिक जाॅगिंग योग का प्रशिक्षण दिया गया।इस कार्यक्रम में शिक्षक, शिक्षिकाओं ने सहयोग किया।योग प्रशिक्षक विक्रमादित्य ने कहा कि प्रार्थना, ताड़ासन,यौगिक जाॅगिंग के योग प्रशिक्षण देते हुए योग प्रशिक्षक विक्रमादित्य ने कहा कि इसमें कुल बारह क्रियाओं का समावेश होता है।इसका मुख्य उद्देश्य शरीर में गति लाकर उसको मजबूत व स्फूर्ति युक्त बनाना तथा आसन-प्राणायाम के लिए उसको तैयार करना है।प्रत्येक स्थिति की आवृत्ति को अपने-अपने सामर्थ्य के अनुसार कम से कम आधा मिनट से लेकर दो मिनट तक या दस से तीस आवृत्ति करने से व्यायाम का पूर्ण लाभ मिलता है।इससे शरीर के प्रत्येक अङ्ग का व्यायाम होने से वे क्रियाशील एवं स्वस्थ हो जाते हैं।शरीर के लचीला,सुडौल व सुदृढ़ होने पर कार्य क्षमता व कार्य दक्षता बढ़ती है।हड्डियाँ एवं सन्धियाँ बलिष्ठ व नीरोग हो जाती हैं।शरीर के विजातीय तत्त्व बाहर निकल जाती हैं।
इसे लम्बे-गहरे श्वास के साथ खाली पेट सुबह-शाम दोनों समय करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है।

Related posts

जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता मे अधिकारियो और जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक।

rktvnews

चतरा:पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ, कारीगरों को मिला सशक्त मंच।

rktvnews

जलते है केवल पुतले, रावण बढ़ते जा रहे ?

rktvnews

भोजपुर: संभावना में विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का दिखाया गया लाइव प्रसारण।

rktvnews

भोजपुर:आईएमए आरा शाखा में मानसिक रोग पर विस्तार से चर्चा।

rktvnews

दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के निर्माण कार्य की स्थिति का एनएचएआई के चेयरमैन ने लिया जायजा और संबंधित अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment