RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:बबुरा में पुलिस ने शराबबंदी उल्लंघन पर की गिरफ्तारी।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 सितंबर।बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून 1 अप्रैल 2016 से लागू है, लेकिन कई जगह इसका उल्लंघन देखने को मिलता है। इसी क्रम में बबुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।
बबुरा बाजार स्थित बाबा सिंगार दुकान के समीप संदीप कुमार शाह को पुलिस ने पकड़ा। बताया गया कि वह ग्राम बबुरा, थाना बबुरा का निवासी और स्वर्गीय जयप्रकाश शाह का पुत्र है।पुलिस ने मौके से 750 एमएल की रॉयल स्टैग व्हिस्की की 7 बोतलें, 70 फ्रूटी पैक, कुल 17.85 लीटर अवैध शराब और ₹3100 नकद बरामद किया। यह कार्रवाई शनिवार की रात्रि में की गई।थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शराब बंदी कानून के तहत शराब का निर्माण, बिक्री, खरीद, परिवहन और सेवन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि राज्य में नशामुक्ति के लिए लगातार निगरानी और छापेमारी जारी रहेगी।स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब की सूचना देने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस गिरफ्तारी से यह संदेश भी गया कि बिहार में शराबबंदी कानून सिर्फ कागजों में नहीं है, उल्लंघन करने वालों को सख्त दंड झेलना होगा।

Related posts

झारखंड:अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने किया प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार।

rktvnews

नारनौल:राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राजकीय कालेज में कार्यक्रम आयोजित!भारत की प्रजातांत्रिक व्यवस्था दुनिया में एक अनुपम उदाहरण : डीसी मोनिका गुप्ता

rktvnews

भोजपुर:निरंतर प्रयास और नियमित अभ्यास से मिलती है सफलता : डा के एन सिन्हा

rktvnews

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग के सचिव वी. श्रीनिवास ने बेंगलुरु में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान की समीक्षा की।

rktvnews

पटना: बिहार सरस मेला:रविवार को दिखा मेले के प्रति लोगों का रुझान,80 हजार से ज्यादा लोगों ने उठाया लुफ्त।

rktvnews

पटना:मानव-तस्करी एवं बंधुआ मजदूरी के विरुद्ध सशक्त कदम।

rktvnews

Leave a Comment