
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 सितंबर।नवरात्रि के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ( चिकित्सा मंच) के जिलाध्यक्ष डॉ के एन सिन्हा,पूर्व मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, भोजपुर, व वरीय फिजिशियन,आरा के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर रामपुर रोड,एरौरा गांव,कसाप के पास,आयोजित हुआ। डॉ सिन्हा ने बताया कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक विशेष पखवारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन चल रहा है ,जिसका नारा है “स्वस्थ नारी, समृद्ध परिवार”। इसी तहत शिविर में सैंकड़ों लोगों को जांच कर निशुल्क दवा भी दिया गया ,जिसमें महिलाएं विशेष रूप से उपस्थित थी।
डॉ सिन्हा ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत कई शिविर के आयोजन हुए।आज का ये शिविर, विशेष इसलिए है, क्योंकि आज स्वर साम्राज्ञी ,स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी एवं मेरी धर्मपत्नी डॉ विजय लक्ष्मी का जन्मदिन भी है। सभी लोगों ने बधाई एवं शुभकामना दी। अभी आगे भी इस तरह का शिविर लगता रहेगा। इस शिविर में डॉ के एन सिन्हा के अलावा अन्य चिकित्सक थे डॉ मदन मोहन द्विवेदी, डॉक्टर पंकज कुमार, “रवि” ,फिजियोथैरेपिस्ट डॉ चंदन कुमार द्विवेदी आदि। इस शिविर के आयोजन में मुख्य रूप से सहयोग रहा ,दिलीप कुमार शर्मा,जय प्रकाश चंद्रवंशी ,शशिकांत कुमार, राजू कुमार यादव, विनोद प्रसाद, गणेश चौबे तथा अन्य लोगों का।
