RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:अब स्नातक युवक/युवतियों को भी मिलेगा मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना लाभ।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)28 सितम्बर।राज्य सरकार ने सात निश्चय कार्यक्रम के तहत संचालित “मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना” में महत्वपूर्ण संशोधन की घोषणा की है। अब तक यह योजना केवल 12वीं पास युवक/युवतियों को लाभ प्रदान करती थी, लेकिन संशोधन के बाद स्नातक (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय) पास युवक/युवतियों को भी योजना का लाभ मिलेगा।
प्रबंधक, जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, प्रेम प्रकाश दिवाकर ने बताया कि संशोधन के अनुसार, योजना का लाभ 20 से 25 वर्ष तक की आयु वाले ऐसे युवक/युवतियों को मिलेगा, जो स्वरोजगार, सरकारी, निजी या गैर-सरकारी नियोजन (अनुबंध/स्थायी/अस्थायी) में नहीं हैं और अध्ययनरत नहीं हैं। लाभार्थियों को रोजगार तलाशने में मदद हेतु 1000/- रूपये प्रतिमाह की दर से अधिकतम दो वर्ष तक सहायता प्रदान की जाएगी।
इसके साथ ही, योजना का लाभ प्राप्त करने वाले आवेदकों को श्रम संसाधन विभाग द्वारा निर्धारित कौशल विकास संबंधित निशुल्क प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होगा। आवेदक को प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र समर्पित करने तक अंतिम पांच माह की राशि जारी नहीं की जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज

1. 10वीं का अंक प्रमाणपत्र/मूल प्रमाण पत्र (जन्म तिथि सहित)
2. 12वीं का अंक प्रमाणपत्र/मूल प्रमाण पत्र
3. स्नातक का अंक प्रमाणपत्र
4. आधार कार्ड
5. बैंक पासबुक
6. निवास प्रमाण पत्र
7. एक पासपोर्ट साइज फोटो

Related posts

भोजपुर : राहुल तिवारी ने किया महागठबंधन के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 सितंबर 24

rktvnews

दस दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का जिप उपाध्यक्ष ने किया उद्घाटन!खेल से मनुष्य का होता है सर्वांगीण विकास: ब्रज किशोर तिवारी

rktvnews

भोजपुर: हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जय प्रकाश नारायण की मूर्ति की सफाई कर भाजपाइयों ने किया माल्यार्पण।

rktvnews

भोजपुर डीएम और एसपी ने गांव गरीब चेतना मंच द्वारा बापू और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजली।

rktvnews

दरभंगा:जिला प्रशासन द्वारा रक्तदान शिविर का भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment