RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:शिक्षा स्तर को बेहतर और स्कूलों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर दें विशेष रूप से ध्यानः-उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

उपायुक्त ने जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमिटि की बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिये उचित व आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)27 सितंबर।उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज शिक्षा विभाग से सबंधित जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने मध्याह्न भोजन योजना, समग्र शिक्षा अभियान, विद्यालय में बच्चों की इनरोलमेंट, पोषाक वितरण, डिजिटल शिक्षा, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं अन्य विद्यालय की आवश्यकता व नामांकन, स्कूल किट, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में सीबीएसई के माध्यम से चयन, आइसीटी प्रोग्राम एवं स्मार्ट क्लास एवं स्टीयरिंग समिति से जुड़े विभिन्न कार्यों की बिंदुबार समीक्षा करते हुए जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और सुदृढ़ करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। साथ ही बच्चों का स्कूल में नामांकन सुनिश्चित कराने और अनुपस्थित बच्चों को स्कूल लाने के लिए प्रयास कार्यक्रम के तहत कार्य करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने आउट आफ स्कूल एंव ड्रॉप आउट प्रतिशत, शिक्षक व छात्रों की स्कूलों में उपस्थिति के अलावा मिड डे मिल वितरण व आवंटन की स्तिथि से अवगत हुए। साथ ही उपायुक्त ने स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में बेहतर तरीके से कार्य करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने बीआरसी भवन की स्थिति, सभी सरकारी विद्यालयों की आधारभूत संरचना की स्थिति, केंद्रीय विद्यालयों की स्थिति, शिक्षकों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति, विद्यालयों में सुव्यवस्थित इंफ्रास्ट्रक्चर, स्मार्ट क्लास, ICT लैब, विद्यालयों में पौधारोपण, पुस्तक वितरण, खेलकूद, एमडीएम, इको क्लब, पुस्तकालय समेत अन्य एजेंडा की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा शैक्षणिक वातावरण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। आगे जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमिटि की बैठक में उपायुक्त ने मुख्य रूप से विद्यालयों में मध्याह्न भोजन वितरण की स्थिति, रसोई सेड, विद्यालयों में खाद्यान्न की प्रत्येक माह ससमय उपलब्धता, विद्यालयों में पोषण वाटिका (किचन गार्डन) की स्थिति के अलावा विद्यालयों में कार्यरत रसोईया सहित एवं स्कूलों में रसोईयों की आवश्यकता की बिन्दुआर समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक मधुकर कुमार, शिक्षा विभाग के अधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकरी रोहित कुमार विद्यार्थी विभिन्न प्रखण्डों के बीओ एवं संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

बिहार:भोजपुर:विज्ञान देव जी के जन्मदिवस पर रेड क्रॉस ब्लड बैंक में 28 अक्टूबर को है रक्तदान शिविर।

rktvnews

हजारों समर्थकों के साथ डॉ. अभिषेक सिंह हुए लोजपा (रा.) में शामिल!बिहार के सम्पूर्ण विकास के लिए सबको एकजुट होना पड़ेगा : डॉ. अभिषेक सिंह

rktvnews

चतरा:झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त विधान समिति ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा।

rktvnews

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम 05 जुलाई तक विस्तारित:दुर्गा राज

rktvnews

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2023

rktvnews

भोजपुर: जगदीशपुर के अनुमंडल पदाधिकारी ने बीएलओ के साथ की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment