
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 27 फरवरी।आज 27फरवरी को भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय क्षेत्रीय निदेशालय राष्ट्रीय सेवा योजना,पटना द्वारा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय,आरा के दो स्वयं सेवको का चयन राजस्थान के सीकर जिले अंर्तगत विश्व भारती पी.जी कॉलेज में दिनांक 01 मार्च से 07 मार्च 2024 तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के लिए किया गया है। एन.एस.एस समन्वयक डॉ. साधना रावत ने इसकी जानकारी देते हुए बताया की इस शिविर हेतु हमारे वि.वि से दो स्वयं सेवको का चयन किया गया है।आयोजित सात दिवसीय शिविर देश के अलग-अलग राज्य से आए चयनित स्वयंसेवक एवं कार्यक्रम पदाधिकारी भाग लेते हैं। शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन,लोकनृत्य एवं लोकगीत आदि एवं शैक्षणिक कार्यक्रम, भाषण एवं अन्य रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।सभी प्रतिभागी अपने-अपने क्षेत्र के पारम्परिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति आदि जैसे रचनात्मक कार्यक्रम करते हैं। अपने क्षेत्र की विशेष खूबियां को रखते हैं अपनी सभ्यता संस्कृति परंपरा आदि का आदान-प्रदान करते हैं।स्वयंसेवक आदित्य कुमार एस.बी कॉलेज और आर्यन एचडी जैन कॉलेज,आरा के छात्र है। इन लोगों ने बखूबी स्वयंसेवकों का कार्य वर्षों से करते आ रहे हैं।
एस.बी कॉलेज की प्राचार्या प्रो. पूनम कुमारी ने कालेज के छात्र आदित्य कुमार सिंह का चयन राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के लिए हुआ है। इसके लिए बधाई और शुभकामना दी है।
स्वयंसेवक आदित्य सिंह और आर्यन प्रकाश ने कहा कि हम दोनों सभी कार्यक्रमों में भाग लेंगे और अपनी प्रतिभा से वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय और कॉलेज का नाम रोशन करेंगे।
