4 साल के अग्निवीर की जगह सेना में होगी स्थायी बहाली : सुदामा प्रसाद
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)24 मई।इंडिया गठबंधन समर्थित भकला(माले) प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के दोघरा, नरगदा, वीरपुर, साहोडीह, बनकट, बनाही, रुद्रनगर, सहजौली, गंज, आनर, जमुआ, धरहरा, निरनपुर, कुंवरदह और घाघा आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। शाहपुर के विधायक और वरिष्ठ राजद नेता राहुल तिवारी भी उनके साथ थे।
विधायक राहुल तिवारी ने मोदी तानाशाही के खात्में और इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने के लिए 1 जून को चुनाव चिन्ह झंडे पर तीन तारा पर बटन दबाने का आह्वान किया। उन्होंने लहै कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।
प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा क़ि लोकतंत्र बचाने के लिए मोदी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिकहना होगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद व ऊर्जा राज्य मंत्री ने अपनी सांसद निधि के 18 करोड़ रुपयों में से मात्र 95 लाख रुपये खर्च कर विकास का ढिंढोरा पिट रहे हैं।
उन्होंने कहा कि संभावित हार से बौखलाये भाजपा के नेता और प्रधानमंत्री मोदी नफरती विष वमन और विपक्षी नेताओं के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी से ध्रुवीकरण करने की असफल कोशिशें कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आरा संसदीय क्षेत्र के मजदूर-किसानों, छात्र-नौजवानों, महिलाओं, छोटे-बड़े दुकानदारों और समाज के सभी कमजोर तबकों को भाजपा सरकार ने ठगने का काम किया है। अग्निवीर योजना जिसमें 18 वर्ष की उम्र में भर्ती और 22 वर्ष की उम्र होते ही रिटायरमेंट का प्रावधान है, इसका उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन सरकार अग्निवीर योजना को खत्म कर सेना में स्थायी बहाली शुरू करेगी और पहले जैसा ही पेंशन और अन्य सुविधाएं देगी।
तीनो कृषि कानून खत्म होंगे और एमएसपी को कानूनी गारंटी दी जाएगी।
जनसंपर्क में राजद के शाहपुर प्रखंड अध्यक्ष शिवप्रसन्न यादव,
बिहिया प्रखंड अध्यक्ष सियाराम यादव, राजद व्यवसायी प्रकोष्ठ अध्यक्ष शिव कुमार साव, फिनगी पंचायत के पूर्व मुखिया मौराद हुसैन, चक्वथ पंचायत के पूर्व मुखिया ज़ुबैर ख़ान, मुखिया बालिराम यादव, पूर्व मुखिया भूतेश्वर यादव व नगीना यादव, पनस्स रामायण पासवन और सर्वजीत यादव और भाकपा(माले)के बिहिया प्रखंड सचिव हरेन्द्र सिंह और माले नेता
सुधीर कुमार बड़ी समेत संख्या में इंडिया गठबन्धन के नेता-कार्यकर्त्ता शामिल थे।

4 साल के अग्निवीर की जगह सेना में होगी स्थायी बहाली : सुदामा प्रसाद