RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:राष्ट्रीय कला मंच द्वारा रासरंग महोत्सव का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 सितंबर।राष्ट्रीय कला मंच,आरा द्वारा स्थानीय वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय पुराना कैंपस में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया।जसका उद्घाटन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री शिवांगी खड़वाल, बिहार झारखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, दक्षिण बिहार प्रदेश के प्रदेश मंत्री छोटू सिंह,लोक गायिका निशा उपाध्याय,रा.कला मंच के सह संयोजक अमन राज,जिला संयोजक अनूप सिंह, नगर सह मंत्री भारती कुमारी ने संयुक्त रूप से मां शारदे एवं स्वामी विवेकानंद जी के चलचित्र समीप दीप प्रज्वलित कर हुआ।विशिष्ठ अतिथि शिवांगी खड़वाल ने अपने संबोधन में बताया कि नवरात्रि का पर्व शुरू होते ही देशभर में मां दुर्गा की भक्ति और उत्साह का माहौल नजर आता है,देश के विभिन्न कोनों में गरबा और डांडिया महोत्सव की तैयारियां लेकिन राष्ट्रीय कला मंच के माध्यम से आयोजित यह महोत्सव इसलिए भी खास है पारंपरिक गीतों के साथ यहां उपस्थित भारी संख्या में बहनों कि उत्साह देख शरीर में मानों ऊर्जा का एक नया संचार जाग़ उठा है। वही याज्ञवल्क्य शुक्ल में बताया कि विविध कला, संस्कृति और परंपराओं को एक मंच पर लाना और विविधता में एकता का संदेश देना ही इस कार्यक्रम का आयोजन का मुख्य उद्देश्य रहा है। वही प्रांत मंत्री छोटू सिंह ने बताया विद्यार्थी परिषद विभिन्न आयामों का माध्यम से छात्रों को वैश्विक स्तर पर मंच प्रदान करने का कार्य करती है आज इस राष्ट्रीय कला मंच के माध्यम से आयोजित डांडिया महोत्सव का भी उद्देश्य यही है। अमन राज ने राष्ट्रीय कला मंच द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी साझा की।वही कार्यक्रम का संचालन नगर मंत्री राहुल कुमार ने किया। वही लोक गायिका सुश्री निशा उपाध्याय ने अपने पारंपरिक, सांस्कृतिक तथा भक्ति गानों के साथ वातावरण भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री दिनेश यादव, राज पाण्डेय,चंदन तिवारी,आदित्य सिंह,निखिल राज,ऋतुराज चौधरी,हिमांशु रंजन सहित भरी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर:सोनवर्षा का तोताद्री मठ बना मथुरा धाम, 56 भोग से श्रीकृष्ण का मना छठी हार।

rktvnews

जयपुर:अंगदान एवं प्रत्यारोण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला शपथ में राजस्थान अव्वल।

rktvnews

टीईसी ने अगली पीढ़ी की दूरसंचार प्रौद्योगिकियों और मानकों को आगे बढ़ाने के लिए आईआईआईटी नया रायपुर के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

रायपुर : कड़ी मेहनत और अनुशासन से प्रयास विद्यालय के बच्चों को मिली शानदार सफलता।

rktvnews

80% से अधिक अधिकांश छात्रों का मार्क्स सराहनीय:निदेशक दीपक श्रीवास्तव

rktvnews

चोर कर रहे चोरी का रिन्यूअल🤪भाजपा प्रवक्ता ने एसपी से की चर्चा,मिला आश्वासन।

rktvnews

Leave a Comment