RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:आरक्षण चोरी के खिलाफ़ पटना में प्रदर्शन कर रहे पुलिस द्वारा लाठी चार्ज के दौरान घायल छात्रों से मिले का. दीपंकर भट्टाचार्य।

कहा – आरक्षण चोर, गद्दी छोड़

RKTV NEWS/पटना(बिहार )26 सितम्बर।आज पटना में दरोगा भर्ती परीक्षा में एससी-एसटी छात्रों के आरक्षण में की गई अनियमितताओं के खिलाफ़ दलित छात्रों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की भाकपा- माले महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य ने कड़ी निंदा की।
उन्होंने कहा कि बिहार की एनडीए सरकार छात्रों और युवाओं की जायज़ माँगों पर वार्ता करने के बजाय लाठी-गोली का सहारा लेती है। PMCH पहुँचकर का. दीपंकर ने घायल छात्रों से मुलाकात की, उनके आंदोलन का समर्थन किया और कहा कि आरक्षण चोर सरकार को गद्दी से उतार फेंकना आज के युवाओं का सबसे बड़ा काम बन गया है।
पीएमसीएच में घायल छात्रों से मिलने के बाद का. दीपंकर महेंद्र स्थित दलित छात्रावास पहुँचे और वहाँ भी छात्रों से संवाद किया। उन्होंने आंदोलन को हरसंभव समर्थन देने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर भाकपा-माले विधायक गोपाल रविदास, पूर्व विधायक मनोज मंजिल, AISA के राज्य सह सचिव कुमार दिव्यम, वंदना प्रभा, प्रकाश कुमार सहित कई पार्टी नेता भी उनके साथ मौजूद थे।

Related posts

चतरा: उपायुक्त अबु इमरान ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 व प्री रिवीजन के कार्यों संबंधित अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक!लक्ष्य को किसी भी हालत में शत प्रतिशत करें पूर्ण:उपायुक्त

rktvnews

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया पूसा में कृषि प्रक्षेत्र का अवलोकन।

rktvnews

भोजपुर:रामनवमी शोभा यात्रा समिति की बैठक।

rktvnews

रामगढ़:बायोमेट्रिक क्लोन फर्जीवाड़ा संबंधित मामले में कौशल विकास केंद्र पर अनुमंडल पदाधिकारी ने की छापेमारी।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

गढ़वा:नववर्ष को लेकर अन्नराज डैम में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़।

rktvnews

Leave a Comment