RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की संयुक्त बैठक सम्पन्न।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)25 सितंबर।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आज उपायुक्त कीर्तिश्री के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता अरविंद कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रथम तिमाही के बैंकिंग प्रगति की समीक्षा की गई। जनधन खातों का Re-KYC, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), अटल पेंशन योजना (APY) तथा साइबर सुरक्षा जागरूकता को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।
अपर समाहर्ता ने बैठक के दौरान कहा कि वित्तीय समावेशन सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी बैंक शाखाओं एवं बीसी एजेंटों को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया ताकि योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुँच सके। किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना के अंतर्गत कुछ बैंकों की शून्य प्रगति पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया और शीघ्र लक्ष्य पूर्ति हेतु ठोस रणनीति तैयार करने को कहा। साथ ही वार्षिक ऋण योजना (ACP) के अंतर्गत प्राथमिकता क्षेत्रों में प्रगति एवं बाधाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में यह भी उल्लेख किया गया कि जिले का क्रेडिट-डिपॉजिट अनुपात (CD Ratio) वर्तमान में 32.46% है, जो वांछित 40% से कम है। इस पर अपर समाहर्ता ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राथमिकता क्षेत्र में ऋण वितरण बढ़ाने की ठोस कार्ययोजना तैयार करें और ग्रामीण क्षेत्रों में क्रेडिट उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाएँ।
बैठक के दौरान जानकारी दिया गया कि शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों के बैंक खाते खुलवाए जा रहे हैं, ताकि छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं अन्य लाभ सीधे खातों में प्राप्त हो सके। अपर समाहर्ता ने बैंकों को निर्देश दिया कि वे इस कार्य में त्वरित प्रगति (Triv Pragati) सुनिश्चित करें और सभी पात्र विद्यार्थियों के खाते समयबद्ध तरीके से खोलें।
बैठक में आरबीआई प्रतिनिधि, नाबार्ड डीडीएम, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, विभिन्न बैंक शाखा प्रबंधक एवं विभागीय प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Related posts

बिहार दिवस के अवसर पर एकल कथक शास्त्रीय नृत्य कला में राजा कुमार को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।

rktvnews

अत्याधुनिक बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के साथ कवरत्ती का पहला ऑन-ग्रिड सौर ऊर्जा संयंत्र से 250 करोड़ रुपये बचाने, 190 लाख लीटर डीजल की खपत कम होने और 58,000 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी होने का अनुमान।

rktvnews

मुख्य सचिव ने जोधपुर संभागस्तरीय समीक्षा बैठक ली, जिला कलक्टरों और विशेषाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, बहुआयामी विकास और सामाजिक सरोकारों का बेहतर क्रियान्वयन दर्शाएं – मुख्य सचिव

rktvnews

राष्ट्रपति ने गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य योजनाओं एवं जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

आरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित!अप्रत्यासित संख्या में हुआ सुलहनीय वादों का निपटारा।

rktvnews

Leave a Comment