RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

66 वें नेशनल स्कूल गेम्स-जूडो में राजस्थान को मिले तीन पदक— श्रीगंगानगर के आकाश को सिल्वर और सौरभ को मिला ब्रॉन्ज।

जयपुर/राजस्थान 13 जून। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में तात्या टोपे खेल स्टेडियम में 66वें नेशनल स्कूल गेम्स की जूडो स्पर्धा में श्रीगंगानगर के आकाश (गुरु हरिकशिन विद्यालय, श्रीगंगानगर) ने 81 किलोग्राम वर्ग में राजस्थान को रजत पदक दिलाया। वहीं जूडो में ही भीलवाड़ा की नेहा चौधरी (राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुर, भीलवाड़ा) एवं श्रीगंगानगर में एएसएम पब्लिक स्कूल, सीसी हैड, पदमपुर के सौरभ सोनी ने राजस्थान के लिए कांस्य पदक जीते। इसके अलावा वॉलीबॉल स्पर्धा में राजस्थान की छात्र और छात्रा टीमों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं ग्वालियर में बॉयज की हॉकी टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
नेशनल स्कूल गेम्स में जूडो में आकाश, नेहा चौधरी और सौरभ सोनी की सफलताओं पर शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला, शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खान, स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के आयुक्त डॉ. मोहनलाल यादव और स्कूल शिक्षा निदेशक कानाराम ने प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी है।
भोपाल से राजस्थान की टीम के चीफ डे मिशन (मैनेजर) अनिल व्यास ने बताया कि वॉलीबाल के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में राजस्थान की बॉयज टीम ने मध्य प्रदेश की टीम को सीधे सेटों में 2-0 (25-12 व 25-11) से हराकर अंतिम 8 में जगह बनाई। इससे पहले बॉयज टीम डीएवी, सीबीएससी बोर्ड एवं कर्नाटक को हरा चुकी है। इसी प्रकार राजस्थान की गर्ल्स टीम ने कर्नाटक को 3 सेटों के मुकाबले में 25-15, 14-25 और 25-22 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। गर्ल्स ने इससे पूर्व विद्या भारती, झारखंड और आईबीएससीई की टीमों पर जीत दर्ज की। टेबल टेनिस के सिंगल्स में छात्रा संवर्ग में राजस्थान की दिव्या ने उत्तराखंड की कुमुद को 3-0, पलक ने उत्तर प्रदेश की आंचल को 3-0 और नेहल ने विद्या भारती की जानवी दुबे को 3-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं बॉयज में टीटी के एकल मुकाबलों में राजस्थान के कार्तिक ने त्रिपुरा के शुभ्र जीत दास को 3-0 से हराया।
ग्वालियर से राजस्थान की टीम के चीफ डे मिशन (मैनेजर) मोहनलाल जीनगर ने बताया बॉयज के हॉकी मुकाबलों के अंतिम चार तक का सफर तय करने के बाद राजस्थान की टीम ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ सेमीफाइनल मैच गंवा दिया। फिर कांस्य पदक के लिए खेले गए मैच में हरियाणा से हार कर वह चौथे स्थान पर रही।

Related posts

भारत में स्मार्ट ट्रेडिंग को बेहतर बना रहा प्रभात ट्रेडिंग सर्विसेज।

rktvnews

बागपत:तनाव किसी भी समस्या का हल नहीं होता बल्कि कई अन्य समस्याओं का जन्मदाता होता है: डीएम

rktvnews

भोजपुर:रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती पर कलम आज उनकी जय बोल की पंक्तियां गुंजती रही।

rktvnews

सेवा सदन में चोरी!1 लाख 50 हजार रुपए नगद ले उड़े चोर।

rktvnews

13 बेस रिपेयर डिपो (बीआरडी), पालम में रखरखाव कमान के एओसी-इन-सी का दौरा।

rktvnews

दरभंगा:प्रेक्षागृह में मनाया गया 114वाँ बिहार दिवस का भव्य समारोह।

rktvnews

Leave a Comment