RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर:कोईलवर सिक्स लेन पुल पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक की मौत।

सुमित कुमार उर्फ सुजीत कुमार (फाइल फोटो)

कोईलवर/भोजपुर (अश्वनी कुमार पिंटू)24 सितंबर।कोईलवर थाना क्षेत्र के सिक्स लेन पुल पर मंगलवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान भोजपुर जिले के चंदा पंचायत अंतर्गत पचैना बाजार निवासी सुमित कुमार उर्फ सुजीत कुमार (29 वर्ष), पिता–रामनारायण उर्फ रामायण राम के रूप में हुई है। वह दुर्गा पूजा में बेनदौल से टेंट का काम कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायल को आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि सुजीत दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई का नाम अजीत कुमार है। उसकी शादी बिहटा प्रखंड के शिवाला उसरी गांव में हुई थी। मृतक अपने पीछे पत्नी इंदु देवी और मात्र एक माह की पुत्री को छोड़ गए हैं।
हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मां वृंदा देवी और पत्नी इंदु देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों का कहना है कि घर का मुख्य सहारा अचानक छिन जाने से बड़ा संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद बुधवार सुबह परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिवार को शीघ्र मुआवजा दिया जाए और सिक्स लेन पुल पर लगातार हो रहे हादसों पर नियंत्रण के लिए पुख्ता कदम उठाए जाएं। ग्रामीणों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिस पर रोक लगाना अब बेहद जरूरी हो गया है।

Related posts

भोजपुर:बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: लसाढ़ी में राजकीय समारोह में शहीदों को अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

बक्सर:DMCAE मतदाता सुविधा कोषांग की बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग 31जुलाई 24

rktvnews

पश्चिम चंपारण:आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और सुरक्षित पर्यावरण देना हम सभी की जिम्मेदारी: जिला पदाधिकारी

rktvnews

दुमका:आईटीआई में माइनिंग ट्रेड शुरू होने से स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए अवसर : उपायुक्

rktvnews

Leave a Comment