RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:गीधा इंडस्ट्रियल एरिया में जाम से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ीं, एंबुलेंस भी घंटों फंसी।

कोईलवर/भोजपुर (अश्वनी कुमार पिंटू ) 24 सितंबर।कोईलवर प्रखंड क्षेत्र के गीधा थाना के समीप इंडस्ट्रियल एरिया से गुजरने वाली ग्रामीण सड़क पर बुधवार की शाम भीषण जाम लग गया। इस दौरान कोईलवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बीरमपुर गांव मरीज लेने जा रही एंबुलेंस घंटों तक सड़क पर फंसी रही। इससे मरीज और उसके परिजनों की चिंता बढ़ गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गीधा इंडस्ट्रियल एरिया से गुजरने वाली इस सड़क के दोनों ओर अमरपाली एचपीसीएल, आईओसीएल, बीपीसीएल सहित विभिन्न गैस सिलेंडर फैक्ट्रियों से जुड़ी भारी वाहन खड़े रहते हैं। गाड़ियों की अवैध पार्किंग के कारण आए दिन यहां जाम की स्थिति बन जाती है। इसका खामियाजा यात्रियों, स्कूली बच्चों और एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को भुगतना पड़ता है।
बीरमपुर गांव के लिए मरीज लेने जा रहे एंबुलेंस स्टाफ ने बताया कि वे पहली बार इस मार्ग से गुजरे हैं और जाम में फंसकर परेशान हो गए। उन्होंने कहा, “यहां जाम कब तक रहेगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है। मरीज को लेकर समय पर अस्पताल पहुंचना मुश्किल हो जाता है।”
इसी मार्ग से गुजर रहे यात्री मनीष कुमार ने कहा कि यह समस्या रोज की है। जाम में कभी 15-20 मिनट तक फंसना पड़ता है तो कभी घंटों इंतजार करना पड़ता है। वहीं कबाड़ी का सामान बेचने वाले राजेंद्र कुमार ने कहा कि ठेला लेकर निकलना मुश्किल हो जाता है।
इस समस्या को लेकर जब बियाड़ा के एरिया मैनेजर कुमार अमित से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एचपीसीएल प्लांट में किसी कारण बस पार्किंग एरिया में गाड़ी यो के नहीं जाने की वजह से सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर सड़क पर जिन फैक्ट्री की गाड़ियां लग रही है उनसे बात कर इस समस्या का समाधान बहुत जल्द किया जाएगा।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि फैक्ट्री प्रबंधन को सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी करने से रोका जाए और जाम की समस्या से जल्द राहत दिलाई जाए।

Related posts

दुमका:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्या,नियमानुसार ढंग से निष्पादित करने के लिए अधिकारियों को दिया निदेश।

rktvnews

दस दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का जिप उपाध्यक्ष ने किया उद्घाटन!खेल से मनुष्य का होता है सर्वांगीण विकास: ब्रज किशोर तिवारी

rktvnews

पटना:धर्म परिवर्तन पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की अवांछित टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश करें हस्तक्षेप:लोकतांत्रिक जन पहल

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 15 जुलाई 26

rktvnews

गिरीडीह:मंत्री, सुदीव्य कुमार “आपके अधिकार-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत परिसंपत्ति वितरण शिविर में हुए शामिल।

rktvnews

बक्सर:डीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिमरी का औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment