RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

गेमरलॉग की सफलता के बीच कुणाल भान ने बहरीन में परिवार संग मनाया जन्मदिन।

मुंबई/एजेंसी ( पीआर 24× 7)09 जुलाई। इस साल अभिनेता कुणाल भान का जन्मदिन काफी खास बन गया है। उनकी नई वेब सीरीज गेमरलॉग को मिल रही कामयाबी के बीच उन्होंने अपना यह खास दिन अपनों के साथ मनाया।
कुणाल इन दिनों अपने परिवार के साथ बहरीन में हैं। इस बारे में वे कहते हैं, “मैंने इस साल अपना जन्मदिन परिवार के साथ बहरीन में मनाया। मेरे माता-पिता यहीं रहते हैं। तो जब भी उनके पास आता हूँ, मेरे लिए हर दिन बहुत खास होता है। मुंबई में काम के चलते वक्त निकालना मुश्किल हो जाता है, लेकिन परिवार के साथ बिताए जाने वाले पलों को मैं हमेशा प्राथमिकता देता हूँ। मेरा परिवार मुझे जमीन से जोड़े रखता है और चाहे काम की वजह से मैं कितना भी व्यस्त क्यों न रहूँ, उनके साथ बिताया समय मुझे मानसिक और भावनात्मक तौर पर फिर से तरोताजा कर देता है।”
कुणाल मानते हैं कि गेमरलॉग के लिए मिल रही तारीफ ने उनके जन्मदिन को और भी खास बना दिया है। गेमिंग और ई-स्पोर्ट्स की दुनिया पर आधारित इस शो में कुणाल के साथ दर्शील सफारी और अंजलि शिवरामन भी नजर आ रहे हैं। गेमरलॉग अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही है। इसे अभिनय देव और नीता शाह ने प्रोड्यूस किया है और आर्या देव ने डायरेक्ट किया है।

Related posts

सांसद, पलामू लोक सभा क्षेत्र की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न।

rktvnews

मोतीहारी:आभा कार्ड बनाने में राज्य में तीसरे स्थान पर पूर्वी चम्पारण !जिले में 10 लाख 89 हजार 866 लोगों का बना आभा कार्ड।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोहपूर्वक संपन्न।

rktvnews

उमरिया:पाली में स्वच्छता कार्यक्रम एवं संगोष्ठी बैठक संपन्न।

rktvnews

देवघर:उप विकास आयुक्त ने कृषि, गव्य, मत्स्य, उद्यान, सहकारिता, भू-संरक्षण एवं पशुपालन विभाग के विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियेां को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल ने भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी को डेवलपिंग इंडिया ऐज द सॉफ्ट पावर ऑफ द वर्ल्ड विषय पर 2,000 छात्रों से संवाद करने के लिए किया आमंत्रित।

rktvnews

Leave a Comment