RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ,प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का विकास मोडल नित्य नए आयाम स्थापित कर रहा है।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 सितंबर।23 सितंबर को रामदहीन मिश्रा उच्च विद्यालय गड़हनी के खेल मैदान में अगिआंव विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कार्यक्रम का संचालन जदयू जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा ने राज्य सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की ,साथ ही अगिआंव से एनडीए उम्मीदवार को विजय दिलाने का आह्वान किया।
पूर्व मंत्री सह विधानपार्षद श्रीभगवान सिंह ने राजद पर जमकर प्रहार किया एवं उनके कुशासन की चर्चा की।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने राज्य में डबल इंजन सरकार के उपलब्धियों की चर्चा की। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में देश और बिहार विकास के नित्य नए आयाम स्थापित कर रहा है।
पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। साथ ही नेतृत द्वारा तय 2025 में 225 और फिर से नीतीश अभियान में पूरी शिद्दत से लग जाने का आह्वान किया।
लोजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट, हम के प्रदेश प्रवक्ता पिंटू रजक, विधानपार्षद राधाचरण साह, पूर्व विधायक सुनील पांडे, पूर्व विधायक प्रभुनाथ प्रसाद, लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, हम जिलाध्यक्ष मुन्ना बाबा, रालोमो प्रदेश उपाध्यक्ष जागा कुशवाहा, वंदना राजवंशी, महेश पासवान, जदयू जिला संगठन प्रभारी राजकिशोर दांगी, राज्य खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष विद्यानंद विकल,प्रवीण कुमार, अवधेश कुमार, शिवशंकर राम, पवन कुशवाहा ने भी अपनी बातों को रखा।इस मौके पर राज्य अनुसूचित जाति आयोज के सदस्य रामेश्वर रजक,जदयू विधानसभा प्रभारी मंटू उपाध्याय, अगिआंव विधानसभा भाजपा प्रभारी ज्योति कुशवाहा, जदयू जिला प्रवक्ता शंभु प्रसाद सोनी, जदयू तकनीकी जिलाध्यक्ष मनोज कुमार झमन,संजय चौधरी,डॉ . जियाउल वारसी, उमेश कुशवाहा,अकबर अली, मीडिया सेल के प्रियांशु कुशवाहा,अमरीश सिंह, अरुण सिंह, चिंटू बाबा, अरविंद कुमार सिंह, चिंटू बाबा, धर्मेंद्र सिंह, संजीत सिंह,चंदन कुशवाहा, रविरंजन कुशवाहा, इमरान अहमद, अमजद हुसैन, विक्की सिंह, कमलेश यादव, इंदल पासवान, ब्रजेश राय सहित हजारों की संख्या में एनडीए के सम्मानित साथी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:प्रो अक्षयवर सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित।

rktvnews

उत्तराखंड:अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को ले मुख्यमंत्री ने की उच्च स्तरीय बैठक।

rktvnews

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम ने आज थलसेना के उपप्रमुख का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 25 नवंबर 25

rktvnews

झारखण्ड:मतदान में तेजी लाने के लिए चेन सिस्टम के तहत पीठासीन पदाधिकारी कराएं मतदान : के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

नवरात्र के छठे दिन माँ कात्यायनी की होती है अराधना।

rktvnews

Leave a Comment