RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महिला कालेज में एनसीसी इकाई की ओर से स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 सितंबर।महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय, आरा में एनसीसी इकाई की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) नरेंद्र प्रताप पालित द्वारा किया गया। इन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान प्रधानमंत्री द्वारा महत्वपूर्ण योजना था जो महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर 2014 को शुरू किया गया था ताकि खुले में शौच मुक्त भारत बनाना था। यह अभियान गांधी जी के स्वच्छता के विचारों पर आधारित था ।यह दिन लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के महत्व और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में उनकी भूमिका के बारे में जागरूक करता है। इस अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” जैसे विशेष अभियान चलाए जाते हैं, और देश भर में स्वच्छता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं। एनसीसी के एएनओ ले. (डॉ.) स्मिता कुमारी ने कहा कि महात्‍मा गांधी के स्‍वच्‍छ भारत के स्‍वप्‍न को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2 अक्‍टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया और इसके सफल कार्यान्वयन हेतु भारत के सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को उनके दैनिक कार्यों में से कुछ घंटे निकालकर भारत में स्वच्छता संबंधी कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना है। प्राकृत विभाग के विभागाध्यक्ष कुमारी शिल्पा ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा भारत सरकार द्वारा ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत एक अभियान है, जो समाज के विभिन्न वर्गों में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित है। सभी कैडेट्स ने पूरे जोश के साथ स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल हुए तथा लोगों को जागरूक करने का प्रयास किये। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई। अंत में सभी कैडेट्स तथा वहां उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छता का सपथ ग्रहण किये।

Related posts

The Villain Who Raised Me: क्योंकि हर पिता कभी न कभी अपने बच्चे की कहानी का विलेन बनता है, ताकि वह उसकी ज़िंदगी का हीरो बन सके

rktvnews

भूमि विवाद एवं विधि-व्यवस्था को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

नारनौल:”भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण” डायरेक्टर जनरल ने ली अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

रायपुर :खनन क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बना देश का आदर्श राज्य।

rktvnews

भोजपुर:29 सितंबर से आंदोलनरत आंगनबाड़ी सेविका के आंदोलन को भोजपुर जिला के समक्ष प्रदर्शन का भाकपा-माले ने किया समर्थन!

rktvnews

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत की 76 वीं वर्षगांठ पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment