RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : शाहपुर मे जमीनी विवाद में हुए गोलीबारी मे 7 गये जेल।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिंहा) 11 अक्टूबर। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए गोलीबारी के मामले में पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगदीशपुर राजीव चंद्र सिंह के नेतृत्व में शाहपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार तथा सशस्त्र पुलिस बल की गठित टीम ने छापामारी करके घटना के 24 घंटे के भीतर सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया और 1 एकनाली टूटा हुआ देशी राइफल एवं 1 जिंदा कारतूस बरामद किया। इस संबंध में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार के बयान पर कांड संख्या 472/23 दिनांक 10/10/2023 दर्ज किया गया है। इसके अलावा उभय पक्ष ने भी एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है। गयानंद सिंह द्वारा दर्ज कांड संख्या 473/23 में 10 लोगों के विरुद्ध तथा नरेश कुमार सिंह द्वारा दर्ज कांड संख्या 474/23 मे 15 लोगों के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कराया गया। इस संबंध में पुलिस ने एक पक्ष के शालिक सिंह, नरेश कुमार सिंह, नंद जी सिंह और दूसरे पक्ष के दीपक कुमार, दयानंद सिंह, हरेंद्र सिंह एवं अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सभी वीरपुर के रहने वाले हैं। विदित हो कि बीरपुर में गयानंद सिंह और सकल दयाल सिंह उर्फ भुटेला सिंह के बीच हुए जमीनी  विवाद में गोलीबारी हो गई जिसमें गयानंद सिंह गोली लगने से जख्मी हो गये। जख्मी गयानंद सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर मे प्राथमिक चिकित्सा के बाद आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Related posts

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत मध्य विद्यालय न्यू पुलिस लाइन,आरा में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

अभिनेत्री सौम्या टंडन बनी उत्तर प्रदेश के लिए मैमीपोको पैंट्स का नया चेहरा।

rktvnews

गिरीडीह:जिला खनन टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 27 मार्च 24

rktvnews

भाजपा भोजपुर ने गाँव चलो अभियान कार्यक्रम किया आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:राजद के किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस-कांफ्रेंस में गिनाई सरकार की खामियां।

rktvnews

Leave a Comment