RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

मुख्यमंत्री चौहान ने शौर्य स्मारक स्थित शौर्य स्तंभ पर किया पुष्प-चक्र अर्पित।

भोपाल/मध्यप्रदेश 26 जुलाई।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कारगिल विजय दिवस पर शौर्य स्मारक स्थित शौर्य स्तंभ पर पुष्प-चक्र अर्पित कर बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सैनिकों के शौर्य, अदम्य साहस और बलिदान का स्मरण कर प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
मुख्यमंत्री चौहान ने शौर्य स्मारक पर मीडिया को दिए संदेश में कहा कि “वे थे जिन्होंने हमारे देश की एक-एक इंच-इंच जमीन दुश्मनों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, हमें उन पर गर्व है। श्री अटल बिहारी वाजपेई उस समय प्रधानमंत्री थे। हमारी सेनाओं ने यह दिखा दिया कि भारत माता की तरफ कोई आँख उठाकर देखेगा तो उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। आज प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में एक वैभवशाली-गौरवशाली-संपन्न-समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण हुआ है, भारत अब महाशक्ति है।”
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हम देश की सीमाओं की सुरक्षा में लगे थल-सेना, नौ-सेना, वायु-सेना के वीर जवानों को प्रणाम करते हैं। हमें अपनी सेनाओं और देश के जवानों पर गर्व है।

 

Related posts

जिला स्तरीय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता 2023 का किया गया आयोजन!प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं टी-शर्ट देकर किया गया सम्मानित।

rktvnews

बिहार सरस मेले का समापन।

rktvnews

गुरुवार की संगीत सभा में शास्त्रीयता की अनुगूंज।

rktvnews

भोजपुर:तपेश्वर सिंह इंदु महिला कॉलेज के अध्यक्ष बने राघवेन्द्र प्रताप सिंह व सचिव बने डॉ अजय कुमार सिंह।

rktvnews

राजस्थान के बालोतरा एवं आसपास के क्षेत्रों में अनार की फसल प्रभावित होने की शिकायत पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिया संज्ञान।

rktvnews

नारनौल:युवा महोत्सव-2023 को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने ली बैठक!अब 20-21 नवंबर को सभागार में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment