RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

बागपत:जिलाधिकारी ने ग्राम जोहड़ी पहुंच शूटर दादी प्रकाशो तोमर से की शिष्टाचार भेंट।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)22 सितंबर।जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने रविवार को ग्राम जोहड़ी पहुंचकर शूटर दादी प्रकाशो तोमर से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दादी तोमर के अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने शूटिंग खेल कौशल के माध्यम से न केवल जनपद बागपत बल्कि सम्पूर्ण प्रदेश एवं देश का नाम विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर रोशन किया है।
दादी प्रकाशो तोमर ने अपने जीवन के 60वें वर्ष के बाद शूटिंग खेल में कदम रखा और कई राष्ट्रीय एवं अन्य प्रतियोगिताओं में पदक अर्जित किए। उन्हें विभिन्न अवसरों पर सम्मानित भी किया गया है तथा वे “शूटर दादी” के नाम से पूरे देश में प्रसिद्ध हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि दादी का जीवन संघर्ष, लगन और परिश्रम की जीवंत मिसाल है तथा उनकी उपलब्धियाँ आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
इस अवसर पर एसडीएम भावना सिंह उपस्थिति रही।

Related posts

रसों का महासंगम: आज ओज, व्यंग्य और मोहब्बत की मखमली शायरी से महकेगा वीर कुंवर सिंह स्टेडियम।

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस – 21 जून, 2024

rktvnews

प्रधानमंत्री ने हरियाणा दिवस के अवसर पर शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

रामगढ़:उपायुक्त ने किया गोला प्रखंड का दौरा।

rktvnews

गिरीडीह:JSLPS की दीदियों को उपायुक्त, रामनिवास यादव ने सौंपी सवारी वाहन(AGEY), हरी झंडी दिखाकर वाहनों को किया रवाना।

rktvnews

गंगा किनारे आर्सेनिकयुक्त जल और घटते भू जल स्तर को आयोजित धरने में बिहार सरकार पर जम कर बरसे भाजपाई।

rktvnews

Leave a Comment