RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:संगीत विश्वविद्यालय पहुंचीं स्कूली प्रतिभाएं : कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने छात्रों को कला-शिक्षा लेने के लिए प्रेरित किया।

राज्यपाल के गोद ग्राम सोनपुरी के नन्हें बच्चों ने गाया राज्यगीत और जस-पचरा।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 13 अक्टूबर। राज्यपाल के गोद ग्राम सोनपुरी की प्राथमिक शाला के बच्चे इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ शैक्षणिक भ्रमण करने पहुंचे। इस दौरान कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने बच्चों को संगीत की शिक्षा लेने के लिए प्रेरित किया। नन्हें बच्चों ने कुलपति डॉ. शर्मा को राज्यगीत सहित जस-पचरा गाकर सुनाया। कुलपति डॉ. शर्मा ने सभी बच्चों को अपनी रुचि अनुसार संगीत, नृत्य, वादन एवं विभिन्न कलाओं की शिक्षा लेने के लिए प्रेरित किया और मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही।
इसी तरह शनिवार को बेमेतरा जिले के ग्राम भटगांव से विश्वविद्यालय का भ्रमण करने पहुंचीं कक्षा 12वीं की छात्राओं को भी कुलपति डॉ. शर्मा ने संगीत शिक्षा के महत्व की जानकारी देते हुए उन्हें संगीत एवं कला की शिक्षा लेने हेतु प्रेरित किया। छात्राओं ने भी संगीत एवं कला की शिक्षा लेने हेतु अपनी इच्छा जाहिर की और विश्वविद्यालय में प्रवेश लेकर पढ़ाई करने की बात कही। भारतीय संस्कृति एवं संगीत-कला को आगे बढ़ाने के लिए कुलपति डॉ. शर्मा निरंतर प्रयासरत हैं और अधिक से अधिक बच्चे इसकी शिक्षा ले सकें इसके लिए लगातार स्कूली बच्चों को प्रेरित कर रही हैं।

Related posts

सैनिक स्कूल कुंजपुरा प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित,16 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन!21 जनवरी को होगी प्रवेश परीक्षा।

rktvnews

दुकानदारों के नामों का खुलासा करने संबंधी भाजपा सरकारों के आदेश को सुप्रीम कोर्ट के द्वारा स्थगित करने का स्वागत।

rktvnews

भोजपुर: विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जुलाई से सितंबर तक चलेगा विशेष मध्यस्था अभियान,विभिन्न श्रेणी के वादों को निपटाने का अवसर।

rktvnews

अवैध खनन,परिवहन व भंडारण करने वालो के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान,निलंजन नदी के सिंधवारिया घाट से एक ट्रैक्टर अवैध बालू लदा हुआ किया गया जप्त!अवैध खनन में संलिप्त लोगों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा:जिला खनन पदाधिकारी

rktvnews

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना की विधानसभाओं के लिए आम चुनाव, 2023

rktvnews

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को वर्ष 2025 की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment