
RKTV NEWS/अगिआंव (भोजपुर)22 सितंबर। जीविका द्वारा सेवथा पंचायत के भलुनी गांव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संवाद कार्यक्रम के तहत राधा कृष्णा ग्राम संगठन में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना कार्यक्रम के बारे में वीडियो एलईडी टीवी वैन के द्वारा विधवा पेंशन,विकलांग पेंशन, वृद्धा पेंशन,साइकिल , पोशाक योजना इत्यादि की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में उपस्थित बीपीएम निलेश कुमार सीसी जितेंद्र कुमार सीएम,शशिकला ,कलावती ,चिंता,सुनीता कंचन ,शिला,पार्वती देवी उपस्थित हुई साथ ही गांव नरही पंचायत ननौर में धरती जीविका महिला ग्राम संगठन में भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया सीसी जितेंद्र कुमार सीएम गायत्री,प्रभा ,बबीता,जयंती,दुगावती,बीके मंजू, सीएनआरपी पूनम, भी आईपी नशरूदीन ,बबीता देवी
समेत समूह की उन महिला उपस्थित थीं।
