RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को दिलाई गई स्वच्छता की शपथ।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 20 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली। इस पहल का उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाना है, जिससे आम जनता में पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूकता बढ़ी है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने विद्यार्थियों से प्रधानमंत्री की इस नेक पहल से प्रेरणा लेने को कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों और देशहित में उनके कार्यों पर भी विस्तार से बात की। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की इस नेक पहल को आगे बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान एनएसएस प्रभारी डॉ. दिवाकर कश्यप ने सभी विद्यार्थियों को स्वच्छता अभियान की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रभारी कुलसचिव डॉ. सौमित्र तिवारी, संगीत संकाय के अधिष्ठाता प्रो. डॉ. नमन दत्त, छात्र कल्याण की अधिष्ठाता डॉ. देवमाईत मिंज, सहित कई प्राध्यापक, विद्यार्थी और शोधार्थी उपस्थित थे।

Related posts

महादेवा, आरा के हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ।

rktvnews

वुमलुनमंग वुअलनाम ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

भारत की कृषि विकास दर दुनिया में सबसे आगे है : शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त शेखर जमुआर ने “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” के सफल क्रियान्वयन के लिए रंका अनुमंडल कार्यालय का दौरा किया।

rktvnews

गढ़वा में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान ने पार किया अहम चरण, 100% गणना प्रपत्र वितरण पूरा।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने रोपे पीपल, कदम्ब और खिरनी के पौधे।

rktvnews

Leave a Comment