RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभाला।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली15 मार्च।ज्ञानेश कुमार और डॉ. सुखबीर सिंह संधू ने आज भारत निर्वाचन आयोग में चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने निर्वाचन सदन में नवनियुक्त चुनाव आयुक्तों का स्वागत किया। उल्‍लेखनीय है कि नवनियुक्‍त चुनाव आयुक्‍तों के लिए आगामी बारह सप्ताह अति व्‍यस्‍त और चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं। राजीव कुमार ने इस ऐतिहासिक घड़ी में भारत निर्वाचन आयोग में दोनों चुनाव आयुक्‍तों के शामिल होने के महत्व पर जोर दिया। यह ऐसा समय है, जब टीम ईसीआई दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में 2024 के आम चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।
चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के संबंध में एक अधिसूचना 14 मार्च, 2024 को राजपत्र में प्रकाशित की गई थी। केरल काडर के ज्ञानेश कुमार और उत्‍तराखंड काडर के डॉ. सुखबीर सिंह संधू भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1988 बैच के अधिकारी हैं।

Related posts

वतन को जानो” कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन!अपनी मातृभूमि की रक्षा की प्रतिज्ञा लें: राज्यपाल मंगुभाई पटेल

rktvnews

जयपुर: शहीदी दिवस पर सरबत खालसा सिख सेवा संस्थान ने किया रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:ओवरब्रिज बनने से लाखों लोगों को मिलेगी ट्रैफिक की समस्या से राहत :राज्यमंत्री कृष्णा गौर

rktvnews

चतरा:हंटरगंज प्रखण्ड के डुमरीकला व लावालौंग प्रखण्ड के लावालौंग पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सक्षम लर्निंग मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम लॉन्च किया

rktvnews

भोजपुर: पूर्व सैनिक संघ ने नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक का किया सम्मान।

rktvnews

Leave a Comment