RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मैना सुन्दर भवन में आयकर दाताओं, व्यापारियों एवं आयकर अधिवक्ताओं के साथ एक गोष्ठी आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 सितंबर।भारत सरकार के आयकर विभाग, पटना वार्ड 1 के आयकर पदाधिकारी (एक्जम्पशन), राजीव कुमार एवं स्थानीय आयकर दाताओं, व्यापारियों, विभिन्न व्यवसायिक संगठनों एवं आयकर अधिवक्ताओं के साथ एक गोष्ठी (out-reach programme) स्थानीय श्री मैना सुन्दर भवन में सम्पन्न हुई। पटना से पधारे आयकर पदाधिकारी राजीव कुमार का स्वागत भोजपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री की ओर से उपाध्यक्ष प्रदीप नारायण दास, अधिवक्ता प्रिया जैन एवं मिनाली जैन तथा ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन की ओर से डॉ. पी. सिंह ने फुलों को गुलदस्ता प्रदान कर किया। श्री राजीव ने उपस्थित व्यवसायियों को आयकर में मिलने वाले विभिन्न छूटों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की ओर से दिए गए छूटों का लाभ व्यवसायियों को अवश्य उठाना चाहिए। उन्होंने खासकर गैर सरकारी संगठनों, सोसायटी, ट्रस्ट को 12ए, 80जी एवं 10बी आदि के अन्तर्गत् मिलने वाले छूटों पर विस्तार से चर्चा किया। उपस्थित व्यवसाइयों को बताया कि वे सोसायटी, ट्रस्ट, एन.जी.ओ. आदि की स्थापना कर समाज में अपना उत्तरदायित्व देते हुए सामाजिक सेवा कार्य कर सकते हैं। साथ ही व्यवसायियों से स्व-मूल्यांकन पर आधारित अधिक से अधिक संख्या में आयकर रिटर्न फाईल करने की अपील किया।
मंच संचालन कर रहे भोजपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के महासचिव डॉ. आदित्य बिजय जैन ने उपस्थित आयकर पदाधिकारी के समक्ष व्यवसायियों को व्यवहारिक रूप से आ रही कुछ महत्वपूर्ण समस्याओं से अवगत कराया।डॉ. पी. सिंह ने अपने उद्गार में आयकर पदाधिकारी को ऐसे जागरूकता कार्यक्रम के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसा कार्यक्रम समय-समय पर होते रहना चाहिए।
प्रदीप नारायण दास ने उपस्थित आयकर अधिकारी से कहा कि नये रीजिम के अन्तर्गत् भी 80 जी की छूट मिलनी चाहिए। क्योंकि नये रीजिम में किसी प्रकार की छूट प्राप्त नहीं होने के कारण अब आयकर दाताओं को जीवन बीमा, पोस्ट ऑफिस आदि में निवेश करने में रूचि कम हो रही है।गोष्ठी में शैलेन्द्र जैन, डॉ. विजय गुप्ता, धीरेन्द्र जैन, डॉ. पी. सिंह, सुभ्रज सौम्य, प्रिया जैन, मिनाली जैन, रीषभ जैन,अभिषेक जैन आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आदित्य बिजय जैन ने किया।

Related posts

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक संपन्न।

rktvnews

गढ़वा:“सही पोषण – देश का मजबूत भविष्य” : उपायुक्त

rktvnews

शोकाकुल परिजनों से मिला लोजपा रामविलास शिष्टमंडल।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:राजू जीतेंगे तो उन्माद – उत्पात की होगी हार : मनोज मंज़िल

rktvnews

झारखंड:बेटियों को मिलने वाला सोने का सिक्का आलमगीर आलम खा गया : हिमंता बिस्वा सरमा

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में राज्य के नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्यों के प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment