RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: दानापुर रेल मंडल में राजभाषा सप्ताह समारोह 2025 संपन्न।

मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समापन समारोह।

राजभाषा सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत।

RKTV NEWS/दानापुर (पटना)20 सितंबर। शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक, अधिकारियों का क्विज के साथ “राजभाषा सप्ताह समारोह-2025” का विधिवत समापन किया गया I इस समापन कार्यक्रम में अधिकारियों के क्विज में प्रथम पुरस्कार सुनील कुमार झा, सहायक सामग्री प्रबंधक, द्वितीय पुरस्कार अभिषेक तिवारी, मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं तृतीय पुरस्कार सुधांशु रंजन, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, पूर्व मध्य रेल दानापुर को मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार के द्वारा प्रदान किया गया I इसी कड़ी में 16 सितंबर 2025 को राजभाषा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था।जिसमें प्रथम पुरस्कार कार्मिक विभाग, द्वितीय पुरस्कार रेलवे सुरक्षा बल, तृतीय पुरस्कार यांत्रिक विभाग को प्रदान किया गया I इसी प्रकार 17 सितंबर को टिप्पण एवं प्रारूप लेखन में प्रथम पुरस्कार जेरोम कुजूर, मुकाधी-कार्मिक, द्वितीय पुरस्कार दीपक कुमार, मुकाधी-कार्मिक, तृतीय पुरस्कार संजय कुमार सिंह, काधी-इंजी. को प्रदान किया गया I 18 सितंबर को हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें उमेश कुमार, वरिष्ठ लिपिक, वाणिज्य को प्रथम, किशोर कुणाल, मुख्य गाडी लिपिक-नियंत्रण कक्ष को द्वितीय, एवं रूबी कुमारी, कनिष्ठ लिपिक-वाणिज्य को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया तथा हिंदी वाक् प्रतियोगिता में ब्रजेश कुमार, मुकाधी-परिचालन को प्रथम, गुंजन बाबू, काधी-कार्मिक को द्वितीय एवं श्वेता भट्ट, प्रशिक्षु-टेक-III-विद्युत सामान्य को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया I उक्त अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक / इंफ्रा सह अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी राजीव कुमार एवं मंडल कार्मिक अधिकारी सह राजभाषा अधिकारी अनूप कुमार सिन्हा के साथ मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं कार्मिकों की उपस्थिति रही I

Related posts

01 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

उमरिया:समस्त उप स्वास्थ्य केंद्रो में आयुष्मान अरोग्य शिविर प्रारंभ।

rktvnews

क्या करें- क्या न करें।

rktvnews

आईसीएमआर के महानिदेशक और सीएसआईआर-एनआईएसपीआर की निदेशक ने विज्ञान प्रगति और विज्ञान रिपोर्टर पत्रिकाओं के स्वास्थ्य विशेषांकों का लोकार्पण किया।

rktvnews

भगत सिंह और आज की चुनौतियां!

rktvnews

27 जून को बहेड़ी एस.डी.सी. में, 28 जून को केवटी बी.एस.डी.सी में एवं 30 जून को घनश्यामपुर एस.डी.सी. में किया जाएगा जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment