RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:विश्व पर्यटन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन।

उपायुक्त के हाथों विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं मिला प्रशस्ति पत्र।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)27 सितंबर।विश्व पर्यटन दिवस 2025 के अवसर पर पर्यटन निदेशक के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के आदेश के आलोक में जिला खेल कार्यालय द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
25 सितंबर को बच्चों के लिए ट्रैकिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें करीम सिटी कॉलेज के एनएसएस यूनिट एवं मास कम्यूनिकेशन विभाग के कुल 40 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। ट्रैकिंग प्रतियोगिता में तनवीर खान प्रथम और निशा द्वितीय स्थान पर रहे। एम.डी. सरफराज को ट्रैकिंग नियमों में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
26 सितंबर को करीम सिटी कॉलेज में चित्रांकन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। चित्रांकन प्रतियोगिता में श्रुति मंडल, रोशनी रानी शाह एवं पूजा गोराई ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में आयुष अस्थाना ने प्रथम एवं नंदनी दत्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
27 सितंबर को घाटशिला स्थित बुरुडीह डैम में साफ-सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें बुरुडीह डैम समिति एवं पर्यटन विशेषज्ञ मनीष जोंको शामिल हुए। इस अवसर पर पर्यटन दिवस के मौके पर पर्यटन स्थलों को अपने घर की तरह साफ-सुथरा और स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रमों के समापन उपरांत आज उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम द्वारा विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की, जिला पर्यटन विशेषज्ञ मनीष जोंको सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में पर्यटन के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना रहा।

Related posts

भोजपुर:लोजपा(रा)भोजपुर ने किया महिला संवाद कार्यक्रम।

rktvnews

सीसीटीएनएस के ऑनलाइन पोर्टल पर करे प्राथमिकी दर्ज,यथा शीघ्र उपलब्ध कराए प्राथमिकी की कॉपी: एसपी

rktvnews

स्मृति शेष श्री राम सिंह के श्राद्धकर्म पर सदर विधायक ने की पुष्पांजलि।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: बढ़ते अपराध को ले नागरिक समाज एवं रंगकर्मियों के प्रातिंधी मंडल द्वारा एसपी को दिया गया ज्ञापन।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल के मुख्यातिथ में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का दसवां दीक्षांत समारोह आयोजित।

rktvnews

उज्जैन:नाग पंचमी पर भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए मध्य रात्रि में खुले पट।

rktvnews

Leave a Comment