RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: सत्य की लड़ाई में अधिवक्ताओं का है महत्वपूर्ण योगदान : अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी

21 सितंबर को भाकपा माले के आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हेतु अधिवक्ताओं से संपर्क कर किया गया आमंत्रित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)20 सितंबर। सच की लड़ाई को हमेशा प्रयासरत हमारे समाज का एक ऐसा समुदाय जिसके बिना एक स्वच्छ और न्यायपूर्ण समाज की कल्पना करना भी बेमानी है और वो समुदाय है “अधिवक्ताओं” का। यह एक ऐसा समुदाय है जो निरंतर जनता के साथ उनके मौलिक अधिकारों की लड़ाई हो या फिर किसी भी न्यायिक मामलों में हो रही उनके साथ नाइंसाफी के लिए अपने “अधिवक्ता” शब्द की गरिमा के साथ न्याय करता है। उक्त बातों का संबोधन आज आरा सिविल कोर्ट में 21 सितंबर को भाकपा माले के आयोजित होने वाले आरा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हेतु अधिवक्ताओं से संपर्क करते हुए उन्हें उक्त सम्मेलन में आमंत्रित करते हुए अधिवक्ता सह भाकपा माले नेता अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ने कही।
उन्होंने इस दौरान कहा कि देश स्तर पर हो रहे नागरिकों के मौलिक अधिकारों के हनन एवं फैली अराजकता, मानव अधिकार का हनन न्याय के संहार के खिलाफ आम जनता की आवाज को मजबूती प्रदान करने के लिए अधिवक्ता समाज की अत्यंत आवश्यकता है।अधिवक्ताओं को सुरक्षा पेंशन, नौजवान अधिवक्ताओं को स्टाइपेंड का सवाल आज अधिवक्ताओं के सामने विकराल रूप में खड़ा है।इसी लिहाज से उक्त सम्मेलन हेतु अधिवक्ताओं को आमंत्रित करने का काम किया गया है। श्री बंटी ने बताया कि सम्मेलन में अपनी सहभागिता निभाने हेतु अधिवक्ताओं ने आमंत्रण को स्वीकार करते हुए बहुतायत संख्या में शामिल होने पर अपनी सहमतियां दी है।
अधिवक्ता संपर्क के दौरान अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी के साथ मुख्य रूप से सुरेंद्र राय,मोहम्मद मुख्तार, अरशद जफर ,भरत पंडित,,कामेश्वर सिंह यादव,गुलशा परवीन,शिव जी सिंह यादव,मोहम्मद शम्स मसीहा,अशोक राम ,शैलेन्द्र कुमार राम,उमेश यादव,राजीव रंजन वर्मा शामिल थे।

Related posts

विकसित भारत@ 2047 के लिए विश्व-स्तरीय सड़क और परिवहन अवसंरचना के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा

rktvnews

बक्सर पुलिस ने विशेष अभियान चला 19 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव बरोदिया नोनागिर के पीड़ित परिवार से मिले।

rktvnews

प्रधानमंत्री और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने भारतीय और ब्रिटिश उद्योगपतियों से मुलाकात की।

rktvnews

बालू माफियाओं पर चौतरफा प्रहार! जिलाधिकारी भोजपुर के “मिशन प्रहार” का हिस्सा बना सारण जिला प्रशासन,की संयुक्त छापेमारी।

rktvnews

राजस्थान: अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास पर खरी उतरेगी दरगाह सम्पर्क सड़क पुलिस चौकी-विधानसभा अध्यक्ष

rktvnews

Leave a Comment