RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

कालाजार और डेंगू से बचाव हेतु एसीएमओ डा के एन सिन्हा ने भेजा प्रचार प्रसार रथ।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 16 अगस्त।सदर अस्पताल कैंपस से कालाजार रोग से बचाव हेतु छिड़काव और डेंगू से बचाव हेतु प्रचार प्रसार रथ निकला। भोजपुर के ए सीएमओ डा के एन सिन्हा ने आम जनता में जानकारी देने के लिए प्रचार प्रसार रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया।इन दोनों बीमारियों के बारे में डॉ सिन्हा ने बचने के लिए भी उपाय बताएं ।कालाजार से बचने के लिए के लिए संभावित क्षेत्र के घरों के हर कमरे में 6 फीट तक छिड़काव करना है ।कमरा 2 घंटे के लिए बंद करना है और 3 महीने तक उसकी रंगाई पुताई नहीं होनी चाहिए ।डेंगू से बचने के लिए अपने आसपास जल जमाव नहीं होना चाहिए। मच्छरदानी में सोए, बाहर निकले तो मच्छर भगाओ क्रीम लगाए। घर के कुलर एवं गमले में पानी नहीं जमने दे । डेंगू व चिकनगुनिया में अचानक तेज बुखार के साथ जोड़ों में, आंख के पीछे दर्द , शरीर पर लाल चकते और पेशाब भी लाल या काला हो जाता है ।इस बुखार में पैरासिटामोल के अलावा कोई दवा नहीं लेनी चाहिए ।इस कार्यक्रम में एसीएमओ ऑफिस के रामजी बाबू, दिनेश जी ,आलोक जी रविंदर जी, तारकेश्वर जी, लेप्रोसी विभाग के सुवेश जी, संजीव जी, विनय जी , तथा मलेरिया विभाग के प्रियंका जी ,अजीत पटेल ,राम विनय सिंह आदि कई कर्मचारी उपस्थिति थे।

Related posts

दहेज प्रताड़ना का अभियुक्त गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

भोपाल:कृषि वर्ष-2026 में “समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश” के लक्ष्य को करें साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश की राजधानी भोपाल की प्रगति पर विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:आरा में दिवंगत गायत्री सहाय की पुस्तक का विमोचन, साहित्यिक जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई दी।

rktvnews

गुरु पूर्णिमा पर विशेष:गुरु पूर्णिमा की महत्ता।

rktvnews

Leave a Comment