जयपुर/राजस्थान 03अगस्त। जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट के जरिए प्रदेशवासी प्रतिदिन लगातार विभिन्न राज्य योजनाओं की सफलता की कहानी पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे है। साथ ही घर-घर में योजनाओं और जनहित का गुंजन हो रहा है। प्रदेशवासी अपने वीडियो को दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर कर सकते है। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।
बुधवार को जारी हुए रविवार, 30 जुलाई के परिणाम में करौली की सरोज प्रजापत ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपये जीते।
दूसरे स्थान पर कोटा की सपना रे रहीं। उन्होंने 50 हजार रूपये की ईनाम राशि प्राप्त की।
इसी प्रकार हनुमानगढ़ की सुमन ने 25 हजार की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला |
राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेशवासियों में जनसम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।

