RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस पुरस्कार वितरण कर बोले मुख्य अतिथि प्रो जीतेन्द्र कुमार ,नियमित अभ्यास से बनेंगे अच्छे खिलाड़ी।

महिला वर्ग में जगजीवन कॉलेज एवं पुरुष वर्ग में जैन कॉलेज को विजेता बनने पर मिला ट्रॉफी।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 दिसंबर।महंत महिला महादेवानंद महाविद्यालय, आरा में आयोजित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया ।पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड के सचिव प्रो जितेंद्र कुमार तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य प्रो कमल कुमारी थे। प्राचार्य प्रो नरेंद्र प्रताप पालित ने अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र ,पौधा,स्मृति चिन्ह देकर किया ।मुख्य अतिथि प्रो जितेंद्र कुमार ने कहा कि अधिक से अधिक टीमों एवं खिलाड़ियों को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। उन्हें नियमित रूप से अभ्यास करने की जरूरत है तभी वे अच्छा खिलाड़ी बनकर विश्व विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर कर सकते हैं।प्रो कमल कुमारी ने कहा कि खिलाड़ियों को संसाधन उपलब्ध कराने की जरूरत है। महिला कॉलेज को एक खेल मैदान की आवश्यकता है। लड़कियों की शिक्षा के लिए सरकार के सुविधा दे रही हैं। उनके खेल हेतु मैदान आवश्यक है। मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव डॉ रुपाली गुप्ता ने की। मनोरंजन पाठक निर्णायक की भूमिका में थे। महिला वर्ग का फाइनल में जगजीवन कॉलेज 2-1 से एम एम महिला कॉलेज को पराजित कर विजेता बना। पुरुष वर्ग के फाइनल में एच डी जैन कॉलेज 2-0 से जगजीवन कॉलेज को हराकर विजेता बना। अतिथियों ने विजेता तथा उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देखकर सम्मानित किया इस अवसर पर प्रो लतिका वर्मा, डॉ विजय श्री, डॉ सादिया हबीब ,डॉ कंचन ,डॉ राजबाला ,डॉ रश्मि गुप्ता, डॉ रजनी नर्सरिया, डॉ मनोज कुमार ,डॉ अवधेश, डॉ अमरेश, डॉ युगल ,डॉ अमित जायसवाल, डॉ पूनम, राघवेंद्र, अमरजीत पीटीआई अंजू कुमारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:11 दिवसीय श्रीरामनामअनुष्ठान महायज्ञ सह साप्ताहिक श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का हुआ भव्य समापन।

rktvnews

राष्‍ट्रपति ने श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का दौरा किया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में स्टैंडिंग कमिटि तथा राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्ष/सचिव के साथ बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:विजयादशमी पूर्व बालदेव साहू डीएवी. में बच्चों द्वारा डाँडिया तथा गीत-संगीत की प्रस्तुति।

rktvnews

झारखंड राज्य स्थापना दिवस / वीर बिरसा मुण्डा जयंती।

rktvnews

राष्ट्रपति ने ईद-उज़-ज़ुहा की पूर्व संध्या पर बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment