RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: घटते लिंगानुपात पर डीडीसी ने जताई चिंता,सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर दिया जोर।

डीडीसी की अध्यक्षता में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट पर कार्यशाला का आयोजन।

अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी कर, किया जायेगा सील।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)13 जनवरी। आज जिलाधिकारी, भोजपुर के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त डॉ अनुपमा सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट पर कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को रोकना और घटते लिंगानुपात को नियंत्रित करना था। कार्यशाला के दौरान उन्होने घटते लिंगानुपात पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यशाला में जिले के सभी अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालकों से अपील की गई कि वे लिंग परीक्षण पर पूरी तरह रोक लगाने में प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही, यह निर्देश दिया गया कि सभी अल्ट्रासाउंड सेंटर भारत सरकार के पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट, 1994 के नियमों का सख्ती से पालन करते हुए संचालित किए जाएं। उप विकास आयुक्त ने यह स्पष्ट किया कि जिले में लिंगानुपात की कमी को देखते हुए अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी की जाएगी और उन्हें तुरंत सील किया जाएगा। यदि कोई केंद्र अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है, तो उसकी पंजीकरण रद्द करते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लिंग परीक्षण में शामिल व्यक्तियों पर भी सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।सभी अल्ट्रासाउंड संचालकों को यह निर्देश दिया गया कि वे अपने केंद्रों का नियमित पंजीकरण कराएं और प्रमाणपत्र को प्रमुखता से प्रदर्शित करें। साथ ही, अल्ट्रासाउंड जांच के कारणों का लिखित साक्ष्य रखना अनिवार्य किया गया।
इस अवसर पर सिविल सर्जन ने टीबी की रोकथाम और स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित अल्ट्रासाउंड संचालकों को कानून के प्रति जागरूक और जिम्मेदार रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य न केवल कानून का पालन सुनिश्चित करना है, बल्कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देना भी है।
इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस), जिले के सभी अल्ट्रासाउंड संचालक एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

रक्षा राज्य मंत्री ने ओमान की अपनी पहली विदेशी यात्रा सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद आईएनएसवी कौंडिन्य का स्वागत किया।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर निवास कार्यालय में विधिवत कामकाज की शुरुआत की।

rktvnews

सारण:धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य स समय पूर्ण करें – जिलाधिकारी

rktvnews

महेन्द्रगढ़:एसडीएम ने यदुवंशी व सूरज स्कूल के बसों का किया निरीक्षण ,सूरज स्कूल की 3 बसों को किया इंपाउंड ।

rktvnews

भोजपुर:निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 अंतर्गत जिला अंतर्गत सभी सातों विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा विशेष कैम्प का किया गया आयोजन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

rktvnews

Leave a Comment