RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं।

भूमि विवाद, राशन कार्ड, आवास समेत अन्य मामलों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)16 सितंबर।आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए पहुंचे। जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, राशन कार्ड, आवास योजना, मईया सम्मान योजना, शिक्षा विभाग से संबंधित मामलों समेत अन्य विभिन्न मुद्दे सामने आए। उपस्थित आमजनों ने अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा। उपायुक्त ने धैर्यपूर्वक सभी समस्याओं को सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी लंबित मामलों का त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजनों को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद जैसे संवेदनशील मामलों में निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने यह भी कहा कि जनता दरबार आमजनों की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए प्रत्येक आवेदन का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें और निष्पादन की प्रगति की नियमित समीक्षा भी करें।
गौरतलब है कि समाहरणालय में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक जनता दरबार का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है।

Related posts

राजस्थान और उत्तराखण्ड, वीरों एवं बलिदानियों की भूमि है:पुष्कर सिंह धामी

rktvnews

पश्चिम सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में जिला अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रोड कनेक्टिविटी बढ़ाने ,जिले में बेहतर नेटवर्क कवरेज के लिए टेलीकॉम संरचना निर्माण से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोपाल:संघ संस्थापकों ने की थी राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को सशक्त करने और भविष्य के बेहतर भारत की कल्पना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

2अप्रैल को बिहार आयेंगे अमित शाह।रोहतास के चंदन पहाड़ी की लघु शिलालेख का करेंगे अवलोकन।।

rktvnews

जॉन लीजेंड के साथ लीग में शामिल हुईं संजना सांघी, यूएनजीए 2025 में बनीं एमसीएन बोर्ड ऑफ एडवाइज़र्स की सदस्य।

rktvnews

अमित शाह ने आज गुजरात के साळंगपुर स्थित श्री कष्टभंजन देव हनुमान जी मंदिर में दर्शन व पूजन कर 200 करोड़ रूपए की लागत से बने 1100 कमरे के यात्री भवन का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment