RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से केंद्रीय समिति श्री महावीर मंडल, रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात।

रामनवमी महोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा में सम्मिलित होने हेतु किया सादर आमंत्रित।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा वरिष्ठ पत्रकार)03 अप्रैल। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में केंद्रीय समिति श्री महावीर मंडल, रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आगामी 6 अप्रैल 2025 को रामनवमी महोत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य शोभायात्रा में सपरिवार सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने रामनवमी के प्रतीक के रूप में हनुमान जी की मूर्ति एवं गदा सप्रेम भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को रामनवमी महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मौके पर डीआईजी-सह-एसएसपी रांची चंदन सिन्हा, उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, केंद्रीय समिति महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव, उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, राहुल कुमार सिन्हा (चंकी) , सुभाष कुमार साहू, संतोष गुप्ता, प्रमोद शाश्वत, दीपक ओझा, आलोक दुबे, बिंदुल वर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, राजू यादव, राकेश सिंह, शंकर दुबे, गोपाल पारीक, कमलेश यादव, सागर कुमार, संजय पोद्दार एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग ने वर्ष-2024 एवं 2025 के 8 राष्ट्रीय सम्मानों की घोषणा की।

rktvnews

भोजपुर : मृतक भरत तिवारी का शव पहुॅचते ही मचा हाहाकार! बिलौटी मे आक्रोशित ग्रामीणों ने किया एनएच को जाम।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देश पर विकास भवन में कैंप लगाकर 36 परिवारों की बनाई गई फैमिली आईडी।

rktvnews

चतरा:रामनवमी पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

बागपत:प्रशासन की पहल पर बेजुबानों के अधिकारों के रक्षक बन रहे बागपत के युवा: जिलाधिकारी ने किया संवाद।

rktvnews

एनसीसी का दो दिवसीय ‘वार्षिक नीति संवाद शिविर’ नई दिल्ली में आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment