RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना : एसआरपी कालेज मे हिंदी दिवस पर समारोह व सेमिनार आयोजित।

एसआरपी कालेज मे आयोजित हिंदी दिवस पर समारोह व सेमिनार में उपस्थित काॅलेज कर्मी

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा)14 सितम्बर। पटना के बालकिशुनगंज स्थित एसआरपी कॉलेज मे हिन्दी दिवस पर समारोह एवं सेमिनार का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए काॅलेज के संस्थापक राजेन्द्र प्रसाद राय ने कहा कि हिंदी केवल हमारी भाषा ही नहीं बल्कि यह हमारी पहचान, शान और सम्मान का प्रतीक है। आज का दिन हमारे लिए बेहद ही खास है क्योंकि यह दिन हमें अपनी भाषा के महत्व को जानने एवं समझने और अपनी विरासत को याद करने का अवसर देती है। समारोह को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य अजय कुमार ने कहा कि 14 सितंबर 1949 को भारत की संविधान सभा मे एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया। इस दिन संविधान के निर्माताओं ने अनुच्छेद 343 के तहत यह तय किया कि देवनागरी लिपि मे लिखी गई हिंदी भारत गणराज्य की आधिकारिक भाषा होगी। उसी दिन से 14 सितम्बर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर बोलते हुए वरीय शिक्षक लक्ष्मण कुमार ने कहा कि हिंदी केवल भाषा ही नहीं बल्कि हमारी संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है। यह हमें हमारी जड़ों से जोड़ती है। हमें गर्व होना चाहिए कि हमारी भाषा इतनी समृद्ध और लोकप्रिय है। इस अवसर पर डॉ रमाशंकर, पंकज कुमार, बबीता कुमारी, अर्चना सिन्हा, निशा रश्मि वर्मा, हरि शंकर कुमार, अजीत कुमार, सुधीर कुमार वर्मा, शशि कुमार, मोहित कुमार, संजय कुमार, ढोलन कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे l

Related posts

बुंदेलखंड के कलाकारों का ओटीटी पर जलवा: जल्द रिलीज होगी वेब सीरीज सारिका।

rktvnews

दरभंगा:बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मतदान पदाधिकारी एवं माइक्रो आब्जर्वर का हुआ द्वितीय रेंडमाइजेशन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:13 दिसंबर 23

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशिक्षु महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित कीं।

rktvnews

रामगढ़:स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:बाबू जगजीवन राम जी का संपूर्ण जीवन, एक जीवंत प्रेरणा है : प्रांतीय अध्यक्ष, राजेश राम

rktvnews

Leave a Comment