RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव का उल्लास।

 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन के साथ मनायी होली।

 

प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

किसी ने पहनाया साफा-दुपट्टा,किसी ने लगाया अबीर-गुलाल।

शेखावाटी के चंग से लेकर ब्रज की होली का छाया सुरू।

कलाकारों ने एक छत के नीचे साकार की प्रदेशभर की संस्कृति।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)04 मार्च। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को आमजन के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। मुख्यमंत्री निवास पर हुए होली महोत्सव में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में आए लोगों ने फूलों और प्राकृतिक रंगों के साथ यह त्योहार मनाया। श्री शर्मा ने सपत्नीक आमजन को गुलाल लगाया और फूलों की वर्षा कर पूरी आत्मीयता के साथ सभी का अभिनन्दन किया।
होली के पावन पर्व पर प्रदेशभर की संस्कृति एक छत के नीचे नजर आई, जब ब्रज से लेकर शेखावाटी तक की होली के विभिन्न रूप देखने को मिले। ब्रज से आए भारतीय कला संस्थान के कलाकारों एवं भजन मंडली ने गायन और नृत्य के साथ समां बांधा। वहीं, शेखावाटी के फतेहपुर की गो वत्स फाग मंडली के कलाकारों ने चंग के साथ धमाल मचाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी कलाकारों के बीच जाकर फाल्गुन के गीतों में साथ निभाया।
बच्चे हों, बूढ़े हों, महिला हों या जवान सभी में मुख्यमंत्री के साथ होली खेलने को लेकर अलग ही उत्साह नजर आया। किसी ने मुख्यमंत्री को गुलाल लगाने के साथ साफा और दुपट्टा पहनाया, तो किसी ने अपने हाथों से बनी पिचकारी एवं गुलाल गोटा भेंट किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों के इस त्योहार पर सभी को कटुता भुलाकर खुशियों के साथ जीवन बिताने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, मंजू शर्मा, विधायक कुलदीप धनखड़, गोपाल शर्मा सहित अन्य सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं जैसलमेर से धौलपुर और हनुमानगढ़ से बांसवाड़ा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Related posts

एसडीओ ने किया प्रखंड सह अंचल  कार्यालय का औचक निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने संवत्सरी के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर: जिला जज ने की “संवेदनशील गवाह केंद्र” में पहली संवेदनशील गवाह की गवाही दर्ज।

rktvnews

महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना! प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना की।

rktvnews

झारखंड: गढ़वा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त द्वारा विधानसभा आम चुनाव 2024 की तैयारी के संबंध में की गई प्रेस वार्ता।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का रजत जयंती समारोह।

rktvnews

Leave a Comment