
भोपाल /मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद) 12 सितम्बर।सुप्रसिद्ध परिचर्चा सम्राट स्वर्गीय जगदीश किंजल्क के कहानी संग्रह “अमानत” का लोकार्पण होगा.
विज्ञप्ति के अनुसार सुप्रसिद्ध परिचर्चा सम्राट स्वर्गीय जगदीश किंजल्क के कहानी संग्रह “अमानत” का लोकार्पण होगा.दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय, शिवाजी नगर भोपाल में शनिवार को सायं को किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन साहित्य सदन भोपाल द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष, वरिष्ठ साहित्यकार एवं चुनाव आयुक्त मध्यप्रदेश, मनोज श्रीवास्तव, मुख्य अतिथि-प्रसिद्ध कहानीकार मुकेश वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि शशांक (वरिष्ठ साहित्यकार) विजय लक्ष्मी विभा (वरिष्ठ कवयित्री एवं साहित्यकार), प्रियदर्शी खैरा (वरिष्ठ साहित्यकार) रहेंगे। पुस्तक की समीक्षा गोकुल सोनी (वरिष्ठ साहित्यकार) करेंगे। संचालन दिनेश प्रभात (वरिष्ठ गीतकार) के द्वारा किया जाएगा। पुस्तक का संपादन राजो किंजल्क के द्वारा किया गया है।
कार्यक्रम का संयोजन अंशुल खरे एवं अद्वैत खरे द्वारा किया गया है। साथ ही सभी साहित्य प्रेमीजनों से अनुरोध करते हुए अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करने का आग्रह किया है।
