RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मानसाहित्य

सिवान के साहित्यकार युगल किशोर दुबे को नेपाल में मिला सम्मान।

सिवान/बिहार 26 सितंबर।नेपाल देश के मधेश प्रदेश की राजधानी,राजा जनक की नगरी,जनकपुर में त्रिदिवसीय हिंदी मिलन शिविर में हिंदी साहित्य एवं भोजपुरी के अनवरत बिकास हेतु उत्कृष्ट सेवा के लिए राजधानी के दरबार होटल के बंकट सभागार मेंआयोजित सम्मान – समारोह मे युगल किशोर दुबे,लेखक, साहित्यकार व रचनाकार को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। इस आशय की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी, शिलांग ,मेघालय के तत्वावधान में आयोजित त्रिदिवसीय हिंदी मिलन शिविर में भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक विकास के लिए किएजा रहे अथक प्रयासों हेतु भारत -नेपाल मैत्री सम्बन्ध स्थापित रखनेवाले नेपाल मेःमधेश प्रदेश की राजधानी जनकपुर में 22-सितमबर, 2023 से 24 सितम्बर, 2023 तक राजदरबार होटल के बंकट सभागार में आयोजित संगोष्टी बिषय हिंदी साहित्य में प्रेम व सद्भाव पर तुलसी साहित्य में “प्रेम व सद्भाव”आलेख पर युगल किशोर दुबे,लेखक,साहित्यकार व रचनाकार को लेखन मिलन शिविर समारोह में मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री,और कुलपति मुख्य अतिथि के प्रतिनिधि जलेश्वर नगर निगम के मेयर सुरेश प्रसाद साहू के कर कमलों द्वारा सम्मान समारोह में युगल किशोर दुबे को अद्भुत कार्य के लिए”श्री जीवनराम मुंगी देवी गोयनका पुरस्कार, शाल ओढाकर,स्मृति चिन्ह,प्रशस्ति पत्र ,पुरस्कार सम्मान देकर सादर विभूषित किया गया। श्री दुबे ने हिंदी साहित्य मे प्रेम व सद्भाव व करुणा का उल्लेख करते हुए अपने आलेख मे बताया कि तुलसी साहित्य में राम चरित मानस में प्रेम व सद्भाव के अति अद्भुत उदाहरण मिलते है। ऐसे तो कबीर, मीरा सुर, रसखान, महादेवी वर्मा प्रेमचन्द साहित्य में देखने को मिलता हैं।कवीर ने कहा हैं कि पोथी पढ पढ युग मुआ,पंडित हुआ न कोय .ढाई आखर प्रेम की पढा सो पंडित .होय।मीरा ,कृष्ण के प्रति परेम की दीवानी हो गई थी।पारस्परिक प्रेम व सद्भाव ही वैश्विक कल्याण के लिए हैं। आदिकाल से ही हम” वसुधैव कुटुम्बक”,अयं निज परोविति गणना लघु चेतनाम.उदार चरितं वसुधैव कुटुम्बक.।मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है.आपसी संबंधो प्रेम.व सदभाव.करुणा का मानव जीमन में काफी महत्व हैॅ।ऐसी बानी बोलिए.मन का आपा खोय औरन.का मन शातल करे ,आपहुं शीतल होय।आज भी भगवान महावीर,महात्मा गांधी.मदर टरेसा. मार्टिन लूथर किंग, नेल्सन,मंडेला,सम्राट अशेक.का नाम प्रेम,सद्भाव व करुणा के लिए जाना जाता है।प्रेम,दया,करुणा,अहिंसा, ना कोई थनी -मनी होने के कारण पूजे जाते है।इसका सबसे अच्छा उदाहरण तुलसी साहित्य के राम चरित मानस में देखने को मिलता हैं माता पिता का प्रेम पुत्र केप्रति, भाई- भाई का प्रेम, मित्र मित्र का प्रेम.।राम चरित मानस में तुलसी साहित्य में, छुआ- छूत,जात – पांत,उच्चनीच धर्म अधर्म का अद्भूत मिशाल पैदा किया है।जात -पांत पूछो ना कोई,हरि के भजे से हरि का होई। जहां सुभति तहां सम्पति नाना.जहां कुमति तहां बिपति निधाना।दैहिक,दैविक भौतिक तापा ,राम राज कहुहि नहीं ब्यापा।श्री राम को प्रजा के प्रति,प्रेम.करुणा, सद्भाव जो देखने को मिलता है .वह अति अद्भुत है।राम ने निषाद केवट की मित्रता, सवरी की जूठी बेर खाकर प्रेम और करूणा और सद्भाव का मिशाल पेश किया है .,वही राम सेतु बांध मे समुद्र के साथ तीन दिन तक बिनय करने और नही मानने पर प्रार्थना करना.भाई भरत का प्रेम.राम का.लक्षुमण के साथ प्रेम.कृष्ण को सुदामा का मैत्री प्रेम अद्भुत है।इसलिये तुलसी साहित्य प्रेम एवं सद्भाव का मिशाल है।

Related posts

भोजपुर:रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का रघुपति यादव ने किया उद्घाटन।

rktvnews

चितौड़गढ़:हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा रैली, 15 अगस्त को घरों पर तिरंगा फहराने की अपील।

rktvnews

भोजपुर : श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय का दूसरा स्थापना दिवस समारोह आयोजित।

rktvnews

ग्वालियर:प्रतिबंध के बावजूद नलकूप खनन की जुर्रत करना भारी पड़ा।

rktvnews

भोपाल:मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने भोपाल हाट में स्व-सहायता समूहों के तीन दिवसीय राखी मेले का किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर क्रिकेट क्लब ने 32 रनों से की जीत हासिल।

rktvnews

Leave a Comment