RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

अयोध्या धाम के लिए निकली लव कुश यात्रा का आगमन भोजपुर जिला मे होगा!भव्य तैयारी हेतु भाजपा भोजपुर तैयार:जिला अध्यक्ष दुर्गा राज

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 17 जनवरी।आज 17जनवरी को भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश द्वारा 22 जनवरी को अयोध्या धाम के लिए लव कुश यात्रा निकाली गई है।यह यात्रा का गुरुवार को भोजपुर जिला मे आगमन होगा। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि गुरुवार को लव-कुश यात्रा भोजपुर जिला के दक्षिणी प्रवेश द्वार हसनबाजार पहुंचेगी। उसके बाद यात्रा आगे बढते हुए पीरो,जगदीशपुर पहुंचेगी।जगदीशपुर के दांवा मे लव कुश यात्रा मे सम्मिलत कार्यकताओं का रात्री प्रवास होगा।उसके बाद शुक्रवार को यात्रा आरा महावीर मंदिर परिसर मे पहुंचेगी, जहाँ यात्रा का भव्य स्वागत और कार्यक्रम किया जाएगा। आरा के बाद यात्रा फोर लेन होते हुए बिहिया शाहपुर के बाद बक्सर के लिए प्रस्थान करेंगी। उक्त लव-कुश यात्रा कार्यक्रम के लिए जिला मंत्री राजकुमार कुशवाहा को प्रभारी बनाया गया है।
यात्रा के सफल कार्यक्रम के लिए जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,दक्षिणी बिहार प्रांत सह संयोजक मिथिलेश कुशवाहा, कार्यक्रम प्रभारी राजकुमार कुशवाहा, जिला मंत्री संतोष चंद्रवंशी द्वारा हसनबाजार,पीरो नगर,जितौरा,जगदीशपुर नगर,ग्रामीण मंडल अध्यक्षो और पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक के बाद जिला कार्यालय मे प्रदेश महामंत्री सह जोनल प्रभारी राजेश वर्मा द्वारा कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की गई। बैठक मे तय हुआ कि लव कुश यात्रा कार्यक्रम मे सभी कार्यकर्ताओं सहित आम जनता की सहभागिता सुनिश्चित हो।
इसकी जानकारी जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह ने दी।

Related posts

भोजपुर:पटना में होने वाले नवनिर्वाचित सांसदों के सम्मान समारोह को ले भोजपुर लोजपा रामविलास की बैठक।

rktvnews

नैनीताल:बनभूलपुरा घटना पर डीएम और एसपी ने की प्रेसवार्ता।

rktvnews

कइसन ई दौर आइल बा…..! : विक्रांत

rktvnews

अतिथि विद्वान का मासिक वेतन 50 हजार रुपए तक होगा।

rktvnews

दरभंगा: बापू और शास्त्री की जयंती पर किया गया माल्यार्पण,दिलाई गई शपथ।

rktvnews

भोजपुर: बाबू जगजीवन राम के पैतृक निवास पर मनाई गई उनकी 118 वी जयंती।

rktvnews

Leave a Comment