RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में ‘श्रुति मंडल’ का आयोजन।

विभिन्न संकायों के कलाकारों ने दी शानदार नृत्य प्रस्तुति।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 12 सितंबर। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में कल कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा के मुख्य आतिथ्य में पाक्षिक कार्यक्रम श्रुति मंडल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नृत्य संकाय के शिक्षकों के निर्देशन में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान प्रो. डॉ. नीता गहरवार अधिष्ठाता नृत्य संकाय के निर्देशन में कथक नृत्य की एकल प्रस्तुति एवं दरबारी तराना की सामूहिक नृत्य प्रस्तुति दी गई। इसके बाद सुशान्त कुमार दास सहा. प्राध्यापक ओडिसी के द्वारा केवट प्रसंग एकल नृत्य की प्रस्तुति दी गई। डॉ. शेख मेदिनी होम्बल सहा. प्राध्यापक भरतनाट्यम के निर्देशन में भरतनाट्यम नृत्य की सामूहिक एवं एकल प्रस्तुति हुई। अंत में सुशान्त कुमार दास सहा. प्राध्यापक ओडिसी के निर्देशन में कोणार्क कीर्ति की सामूहिक नृत्य प्रस्तुति दी गई। मंच संचालन एवं वाचन सुश्री मौलश्री सिंह व सुश्री प्रज्ञा प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में मो. शफीक हुसैन ने सारंगी, ए. रोशन कुमार ने गायन एवं हारमोनियम, दीपक दास महन्त ने तबला तथा ऋषभ साहू ने पढ़न्त पर संगत किया।

इन कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति

कथक नृत्य एकल प्रस्तुति में सचिन कुमार, दरबारी तराना में सुजीत कुमार सेन, कल्पना साहू, तनुश्री रॉय, पायल सिदार, उर्वशी कुमारी, पूनम कुमारी व पुखा नारजारी, केवट प्रसंग एकल नृत्य प्रस्तुति में सुशान्त कुमार दास सहायक प्राध्यापक ओडिसी नृत्य विभाग, भरतनाट्यम नृत्य की सामूहिक प्रस्तुति में होरिल गौर अतिथि व्याख्याता, रोशनी देवांगन, साक्षी तोकल, मानसी देवांगन, कुसुम सोनी, अनुपमा तिवारी, खुशबू भूमिज, अनुकृति सिंह व दीप्ति निषाद, भरतनाट्यम नृत्य एकल प्रस्तुति में होरिल गौर अतिथि व्याख्याता भरतनाट्यम विभाग एवं कोणार्क कीर्ति की सामूहिक नृत्य प्रस्तुति में हिमानी सारथी, हीना दास, दुर्गेश्वरी पाल, अर्पित इनवाती व सुधा योजन ने शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्रभारी कुलसचिव डॉ. सौमित्र तिवारी, अधिष्ठाता नृत्य संकाय प्रो. डॉ. नीता गहरवार, अधिष्ठाता संगीत संकाय प्रो. डॉ. नमन दत्त, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. देवमाईत मिंज, श्रुति मंडल संयोजक डॉ. दीपशिखा पटेल सहायक प्राध्यापक लोक संगीत विभाग एवं सदस्य डॉ. दिवाकर कश्यप सहायक प्राध्यापक गायन विभाग, डॉ. लिकेश्वर वर्मा सहायक प्राध्यापक गायन विभाग, डॉ. शिवाली बैस सहायक प्राध्यापक कथक विभाग, डॉ. शेख मेदिनी होंबल सहायक प्राध्यापक भरतनाट्यम, जगदेव नेताम सहायक प्राध्यापक गायन विभाग सहित शिक्षकगण, संगतकारगण, अतिथि व्याख्यातागण एवं शोधार्थी–विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा में रेल दुर्घटना की स्थिति के आकलन के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

दुमका:महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण का माध्यम महिला हेल्पलाइन नम्बर 181

rktvnews

बागपत:सुशासन सप्ताह-प्रशासन चला गांव की ओर” के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज लिमिटेड (NFCSF) के ‘चीनी उद्योग संगोष्ठी एवं राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार 2022-23’ समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

rktvnews

रायपुर : किसान हितैषी सरकार की योजनाओं से बन रहे स्वालंबी।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने स्व कैलाश जोशी की जयंती पर किया पौध-रोपण।

rktvnews

Leave a Comment