RK TV News
खबरें
Breaking News

रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड कल्चरल आर्टिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात।

RKTV NEWS/रांची (झारखंड)12 सितंबर।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में झारखंड कल्चरल आर्टिस्ट एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के समक्ष प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि यह हर्ष का विषय है कि आपके कुशल नेतृत्व में कला संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा न सिर्फ झारखंड के कलाकारों को उनकी विशिष्ट पहचान सुरक्षित करने के लिए सीटीएमएस जैसी सक्षम प्रणाली विकसित करके उनके हितों की रक्षा का मार्ग प्रशस्त किया है बल्कि सरकार के द्वारा ललित कला अकादमी, साहित्य अकादमी और संगीत नाटक अकादमी के गठन का प्रस्ताव पारित करके राज्य में कला-संस्कृति के विकास में नींव का पत्थर स्थापित किया है। इन सभी उपलब्धियों के लिए झारखंड कल्चरल आर्टिस्ट एसोसिएशन आपके प्रति अपना हार्दिक आभार प्रकट करता है।
इस अवसर पर विधायक भूषण तिर्की तथा प्रतिनिधिमंडल में पद्मश्री मधु मंसूरी, झारखंड कल्चरल आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार नागवंशी, सचिव डॉ० राकेश रमण, संस्थापक श्रीकांत इंदुवार, डॉ० सुशील अंकन, डॉ० जयकांत इंदुवार, बंदी उरांव,अमित तिर्की, राहुल महली सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र भारत की लोकप्रिय आवाजों के दस्तावेजीकरण के लिए ‘आवाज़ों के जुगनू’ का शुभारंभ करेगा।

rktvnews

विशेष समकालीन अभियान के तहत भारी मात्रा में शराब व अन्य सामग्री बरामद।

rktvnews

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

रायपुर : रात में मछुआरे का काम करने वाले अब्दुल फताह की छलांग ने लक्षद्वीप एथलेटिक्स के लिए एक नया अध्याय लिखा।

rktvnews

झारखण्ड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों के नियोजन अधिनियम 2021 के तहत उपायुक्त–सह–अभिहित पदाधिकारी चतरा ने की बड़ी कार्रवाई!निजी क्षेत्र की दो कंपनियों से वसूली जाएगी दंड की राशि।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment