RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जनता दरबार में समस्याओं का त्वरित संज्ञान, समाधान के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)03 फरवरी।जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आमजनों ने अपनी समस्याएँ उपायुक्त कीर्तिश्री जी के समक्ष रखीं।
जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, स्वास्थ्य , आवास, चापानल, कुआँ, से संबंधित, शिक्षा विभाग सहित अन्य प्रशासनिक विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने प्रत्येक मामले को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजनों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार आम नागरिकों को अपनी समस्याएँ सीधे प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है और इसका उद्देश्य त्वरित समाधान के साथ प्रशासन पर जनविश्वास को और मजबूत करना है।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन, चतरा द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस व्यवस्था का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ।

Related posts

भोजपुर:भाकपा-माले का 14 वां दो दिवसीय जिला सम्मेलन सम्पन्न!

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आशा भोसले के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर बिहार के मधुबनी में 13,480 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- प्रदेश भर में गूंज रही , “जन सम्मान जय राजस्थान” की धुन द्वारकेश, राजेश और प्रियांशी ने जीती ईनाम राशि

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के साथ हुई बैठक।

rktvnews

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2015 के बाद से टीबी के मामलों में 16 फीसदी और टीबी मृत्यु दर में 18 फीसदी की कमी को प्राप्त करने पर भारत की सफलता को मान्यता दी।

rktvnews

Leave a Comment