RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:जनसुराज व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ रहा : अरविंद सिंह

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 सितंबर।आगामी 13 सितंबर को जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के भोजपुर आगमन को लेकर जनसुराज, पीरो अनुमंडल कार्यालय में एक प्रेस वार्ता हुई।
जनसुराज पार्टी के वरिष्ठ नेता व कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि यह किसी एक व्यक्ति विशेष की लड़ाई नहीं है। यह एक विचारधारा की लड़ाई है। प्रशांत किशोर एक आरामदेह एवं शानदार जिंदगी ,परिवार के सारे सुख चैन त्याग कर बिहार के गांव की गलियों में दो वर्षों तक घूमते रहे, लोगों को समझाते रहे कि आज तक आपने अपने राजनेताओं के बच्चों के भविष्य बनाने के लिए उन्हें साथ देते रहे जिन्होंने बिहार के भविष्य के लिए कुछ नहीं सोचा। अब समय आ गया है, जब हम सभी अपने बच्चों के लिए कुछ करे।फिर से एक बार नेता हमें जाति की भावना में बहाकर भरमाने की कोशिश करेंगे, परंतु हमें अपने संकल्प से डिगना नहीं है। अपने बच्चों की शिक्षा, रोजगार, नया बिहार में सुंदर राज के लिए जन सुराज का साथ दे। हमसब इसी मिट्टी में पैदा हुए, पले बढ़े। जिस बिहार को हमने किताबों में समृद्ध पढ़ा है। उसकी ऐसी दुर्दशा हो गई। पर अब इसे सहन नहीं किया जाएगा।ये बाबू वीर कुंवर सिंह का भोजपुर है। जिस व्यक्ति ने 80 वर्ष की आयु में भी अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए, हमलोग उस धरती के है। इस व्यवस्था परिवर्तन को लड़ाई में भी हम आगे रहेंगे।इस बार वोट अपने बच्चों के भविष्य के लिए देंगे। पलायन रोकने के लिए देंगे। हम हर कदम पर उनके साहस को बल देने जाएंगे।
पूर्व विधायक सिद्धनाथ राय ने कहा कि यहां के लोग ऊर्जावान रहे है। उन्हें सही गलत का पूरा ज्ञान है। पिछले कई वर्षों से जनता के साथ छल हो रहा। बाहुबल का भी खूब प्रयोग हुआ। जनता इससे त्रस्त है और उबरना चाहती है। जो सत्ता में हैं, वे सिर्फ अपने बच्चों का सोचते है, उनका भविष्य बनाते है। बाकी जनता जाए भांड में। पार्टी के जिला प्रवक्ता रूपेन्द्र मिश्र ने कहा कि प्रशांत किशोर के आगमन को लेकर हमारे हर कार्यकर्ता उत्साहित है।मीडिया के सभी साथी भी 13 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे चरपोखरी मैदान में सादर आमंत्रित है। आपके सहयोग से जनसुराज की आवाज घर घर तक पहुंचेगी।

Related posts

डाक विभाग ने माता कर्मा पर स्मारक डाक टिकट जारी किया।

rktvnews

आईएफएफआई, 54 में मोरक्को की फिल्म “फ़ेज़ समर’ 55” का एशियाई प्रीमियर हुआ।

rktvnews

उज्जैन:हरियाली अमावस्या के अवसर पर वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जायेगा।

rktvnews

स्‍वतंत्रता सेनानी, शिक्षक और राजनीतिज्ञ कर्पूरी ठाकुर को (मरणोपरांत) भारत रत्न सम्मान।

rktvnews

चतरा :मंत्री, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के द्वारा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग चतरा को झांकी के बेहतर प्रदर्शन को लेकर मिला प्रथम पुरुस्कार।

rktvnews

मनरेगा का खात्मा : संविधान के नीति-निर्देशक सिद्धांतों पर बुलडोजर।

rktvnews

Leave a Comment