RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

दरभंगा:अंडरट्रायल रिव्यू कमिटी की हुई बैठक।

RKTV NEWS/ दरभंगा(बिहार)16अप्रैल। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार विचाराधीन बंदियों की रिहाई व जमानत को लेकर अंडरट्रायल रिव्यू कमिटी की सोमवार को एक बैठक जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने नालसा गाईडलाईन के अनुरूप चयनित बंदियों के नाम को कमिटी के समक्ष अनुशंसा हेतु प्रस्तुत किया।
कमिटी द्वारा विचार करने के पश्चात चयनित मामलों में संबंधित न्यायालय को नियमानुसार जमानत पर रिहाई हेतु सिफारिश किया गया।
ज्ञात हो कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में वर्ष 2024 का प्रथम अंडरट्रायल बंदियों को निःशुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराने हेतु अभियान चलाया गया है। जो कि 08 अप्रैल से 15 मई तक चलेगा।
इस दौरान चयनित बंदियों को निःशुल्क विधिक सेवा मुहैया कराकर न्यायालय के माध्यम से जमानत अथवा रिहाई कराने का कार्य किया जाएगा।
बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक-सह-सदस्य,जिला विधिक सेवा प्राधिकार जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, अपर समाहर्ता राजस्व नीरज कुमार दास, मंडल काराधीक्षक स्नेहलता व उपकारा बेनीपुर के अधीक्षक धीरज कुमार उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:भारतीय वायुसेना ने जीता 46वीं सीनियर साईकिल पोलो प्रतियोगिता का खिताब,प्रादेशिक सेना रही उप विजेता, इंडियन आर्मी को मिला कांस्य पदक।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने आगामी लोकसभा में मतदान के प्रचार प्रसार एवं सोशल मीडिया तंत्र की मजबूती को ले की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा पंचकोसी परिक्रमा का स्थल भ्रमण कर निरीक्षण किया गया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की गोविन्दपुरा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलना समय की मांग:विधान पार्षद संजय कुमार सिंह

rktvnews

Leave a Comment