RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अघोरेश्वर जन्मोत्सव पर रक्तदान’ व ‘स्वास्थ्य परीक्षण’ से समारोह’ संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 सितंबर।गुण्डी स्थित ‘माँ मैत्रायिणी योगिनी स्मारक स्थल’ के सौजन्य से आयोजित ‘अघोरेश्वर जन्मोत्सव समारोह’ के पहले दिन, 11 सितंबर को, अघोर श्रद्धालुओं में ग़ज़ब का उत्साह देखने को मिला । सुबह से ही ‘माँ मैत्रायिणी योगिनी स्मारक स्थल’ पर जारी पूजा-पाठ, आरती-पूजन, प्रसाद ग्रहण जैसी धार्मिक औपचारिकताओं में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया । इसके बाद ‘माँ मैत्रायिणी योगिनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल-गुण्डी’ कैम्पस में लगाए गए ‘निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर’ के तहत गुण्डी ग्राम तथा आस-पास के क्षेत्रों के तक़रीबन 500 लोग इस स्वास्थ्य शिविर में आये और डॉक्टर्स द्वारा परीक्षण के बाद ज़रुरी चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया । इसके अलावा क़रीब 10-12 लोगों ने, ‘ब्लड डोनेशन कैंप’ में पहुँचकर रक्तदान किया । ‘अघोरेश्वर जन्मोत्सव समारोह’ के पहले दिन आयोजित इन कार्यक्रमों की सफ़लता से उत्साहित संयोजक मण्डल के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि इस समारोह के दूसरे दिन, 12 सितंबर, को भी स्थानीय निवासियों और अघोर श्रद्धालुओं का सहयोग ‘अघोरेश्वर जन्मोत्सव समारोह’ को यादगार बनाने में मदद करेगा ।
ग़ौरतलब है कि गुण्डी ग्राम में जन्मे बींसवी सदी के महान संत और अघोर परंपरा के महान संवाहक, बाबा अवधूत भगवान राम जी उर्फ़ अघोरेश्वर महाप्रभु, के जन्मदिवस (12 सितंबर) के अवसर पर दो दिवसीय ‘अघोरेश्वर जन्मोत्सव समारोह’ का आयोजन, अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान-वाराणसी की गुण्डी शाखा के तत्वावधान में, किया जा रहा है । समारोह के दूसरे दिन, 12 सितंबर को, धार्मिक औपचारिकताओं और प्रसाद वितरण के अलावा ‘अघोर परंपरा और अघोरेश्वर महाप्रभु की प्रासंगिकता’ विषय पर वैचारिक गोष्ठी के अलावा कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ।

Related posts

गुरुनानक देव सिख कल्याण बोर्ड के सदस्यों ने ग्रहण किया कार्यभार।

rktvnews

गिरीडीह:15वें वित्त आयोग के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा, भुगतान में देरी पर उपायुक्त ने जताई नाराजगी, 7 दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर नगर पंचायत की बैठक मे मुद्दों पर चर्चा नहीं होने से उप मुख्य पार्षद झुनिया देवी ने जताई  नाराजगी।

rktvnews

भोजपुर: महाराजा कॉलेज में फुटाब अध्यक्ष डॉ कन्हैया बहादुर सिन्हा का किया गया सम्मान।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने जेएसएलपीएस के कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी के 63वें जन्मदिवस पर राजस्थान में हुआ 750 से ज्यादा यूनिट रक्तदान।

rktvnews

Leave a Comment