RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक संपन्न।

अधिसूचित पर्यटक स्थलों पर बहाल की जाने वाली मूलभूत सुविधाओं पर हुआ विचार विमर्श।
लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का दिया गया निर्देश।
विभिन्न पर्यटक स्थलों को अधिसूचित कराने पर भी हुई चर्चा, जिला स्तर से प्रस्ताव अनुमोदन के पश्चात विभाग को भेजने का निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)08 जनवरी।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला पर्यटन संवर्धन परिषद, चतरा रमेश घोलप की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद (समिति) के शासी निकाय की बैठक की गई। जिसमें अधिसूचित पर्यटन स्थलों के विकास हेतु योजनाओं का चयन एवं क्रियान्वित का समीक्षा तथा नए पर्यटन स्थलों का चयन से संबंधित समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला खेल पदाधिकारी तुषार रॉय ने बताया कि चतरा जिला में विभिन्न श्रेणी में कुल 16 पर्यटक स्थल अधिसूचित है। यथा इटखोरी प्रखंड अंतर्गत भद्रकाली मंदिर ए श्रेणी राजकीय महोत्सव के सूची में भी शामिल है जो कि यहां 19, 20 एवं 21 फरवरी को भव्य रूप से राज्यकीय इटखोरी महोत्सव का आयोजन किया जाता है। हंटरगंज प्रखण्ड क्षेत्र के कौलेश्वरी मंदिर श्रेणी ए, कान्हाचट्टी प्रखंड क्षेत्र के तमासीन जलप्रपात श्रेणी सी, गिद्धौर बलबल दुवारी बागेश्वरी मंदिर श्रेणी सी, चतरा गोवा जलप्रपात, ख़ैवा बंदारू श्रेणी डी, चतरा लक्ष्मणपुर भेड़ी फॉर्म डैम श्रेणी सी, कुंदा महादेव मठ पुराना राजा का किला श्रेणी डी, पत्थलगड्डा लम्बोइया मंदिर डी, सिमरिया भवानी मठ मंदिर डी, प्रतापपुर बरूरा शरीफ मजार डी, हंटरगंज जोरी काली मंदिर, सिमरिया दासी पहाड़ी मंदिर, चतरा मालूदा फॉल, टंडवा चंदरू धाम मंदिर, चतरा डुमेर सुमेर फॉल डी श्रेणी में शामिल है। आगे तुषार रॉय ने सभी अधिसूचित पर्यटन स्थलों पर मुलभूत सुविधाएँ यथा- साइनेज, डस्टबिन, सीटिंग बेंच एंड & ड्रिंकिंग वाटर अधिष्ठान, चतरा जिले के विभिन्न अधिसूचित पर्यटन स्थलों पर आवश्यकतानुसार सोलर लाईट की व्यवस्था/अधिष्ठापन समेत अन्य से संबंधित प्रस्ताव को क्रम वार समिति के समक्ष रखा जिसपर सर्वसम्मति से विचार विमर्श करते हुए निर्णय लिया गया। माँ कौलेश्वरी मंदिर स्थित विभिन्न मदों / विभागों से चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई एवं कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही विभिन्न पर्यटक स्थलों यथा बक्सा डेम, ईटखोरी, पत्थलदास हनुमान मंदिर, मेन रोड चतरा,शिव मंदिर, हेरूवा, चतरा,शिव मंदिर, बेला, मयुरहण्ड, पत्थलगड्डा प्रखंड के ग्राम पंचायत नावाडीह मोर सिरवा पहाड़ को अधिसूचित करने के संबंध में विचार विमर्श करते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव को जिला स्तर से अनुमोदित कराते हुए विभाग को भेजने का निर्णय लिया गया। जिससे जिले के पर्यटकस्थलों का विकास किया जा सके।
मॉ कौलेश्वरी विकास एवं प्रबंधन समिति सदस्य से प्राप्त प्रस्ताव माँ कौलेश्वरी पर्वत पर पुलिस विभाग से निर्माणाधीन अतिथिगृह को पूर्ण कराया जाना, माँ कोलेश्वरी पर्वत पर पुजारियों के रहने के लिए भवन निर्माण विभाग द्वारा बनाए जाने वाले धर्मशाला को अति शीघ्र पूर्ण कराने, माँ कौलेश्वरी पर्वत पर स्थित प्राकृतिक सरोवर के टुटे गार्डवाल की मरम्मती कराया जाना, माँ कौलेश्वरी पर्वत पर एनटीपीसी द्वारा अधिष्ठापित सोलर सिस्टम को पुनः क्रियाशील किया जाना,माँ कौलेश्वरी पर्वत पर मंदिर के सुरक्षा हेतु तड़ित चालक का अधिष्ठापन कराया जाना, माँ कौलेश्वरी पर्वत पर पेयजल स्वच्छता विभाग द्वारा अधूरे कार्य को अति शीघ्र पूर्ण कराना,माँ कौलेश्वरी पर्वत पर विद्युतीकरण कराया जाना, पर्वत पर चाहरदीवारी का मरम्मती कराया जाना समेत अन्य प्रस्ताव की भी समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।
उक्त बैठक में चतरा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक जनार्दन पासवान, सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक उज्ज्वल दास, चतरा लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, सभी संबंधित जिला पर्यटन संवर्धन परिषद के सदस्य समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

34वीं ईस्ट ज़ोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बिहार को मिले 31 पदक।

rktvnews

देशभक्ति गीत सिर्फ शुरुआत है… यात्रा अभी बाकी हैः विकास जैन

rktvnews

दरभंगा:निष्पक्ष मतदान करने हेतु दिलाई गई शपथ।

rktvnews

सारण:मतदाता जागरूकता गतिविधि को लेकर विकास मित्रों एवं शिक्षा सेवकों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का किया गया आयोजन।

rktvnews

होली पर विशेष -कला/साहित्य/इतिहास में होली।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 20 वर्ष के दौरान गुजरात के शहरी विकास पर केंद्रित समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment