RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने शहीद अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

“वन्दे मातरम”.. “भारत माता की जय” के नारे के साथ अमजनों ने नम आँखों से दी दिवंगत को विदाई।

तिरंगे में लिपटे वीर शहीद जवान के सम्मान में सैन्य बलों द्वारा किया गया शोक – परेड।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)11 सितंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने जिले के मधुपुर स्थित कजरा गांव पहुंचकर जम्मू-कश्मीर के लद्दाख (सियाचिन) में हिम स्खलन के कारण शहीद हुए देवघर जिला के मधुपुर स्थित कजरा गांव निवासी अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इसके अलावा उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने ईश्वर से वीर शहीद की आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। ज्ञात हो कि शहीद अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी देवघर जिला के मधुपुर स्थित कजरा गांव के निवासी थे। वे जम्मू-कश्मीर के लद्दाख (सियाचिन) में तैनात थे। अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी देश की सेवा में वीरगति को प्राप्त हुए हैं।
अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में जन सैलाब उमड़ पड़े। अपने अपने हाथों में तिरंगा लिए अपने पुत्र वीर जवान को नम आँखों से विदाई में भारत माता की जय एवं वन्दे मातरम नारे लगाते घाट तक पहुंचे। वहीं तिरंगे में लिपटा वीर शहीद जवान के सम्मान में सैन्य बलों द्वारा किया गया शोक – परेड।

Related posts

भोजपुर:प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने लोक अदालत के जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

नेशनल एंटी करप्सन एंड ऑपरेशन कमिटी ऑफ़ इंडिया के भोजपुर जिला इकाई द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

08 दिसंबर 23 को सीएसएल, कोच्चि में एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी परियोजना के चौथे जहाज (बीवाई 526, मालपे) और पांचवें जहाज (बीवाई 527, मुल्की) के निचले तल की ढलाई।

rktvnews

भारतीय नौसेना का जुलै लद्दाख (हैलो लद्दाख) कार्यक्रम लद्दाख पहुंचा।

rktvnews

घोड़े भड़के, तो भड़के क्यों?

rktvnews

भोजपुर:पूर्व विधायक आशा देवी ने किया फास्ट फूड रेस्टोरेंट का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment