RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:अवैध गैस गोडाउन पर खाद्य विभाग की बड़ी छापामार कार्यवाही,गैरेज में अवैध रूप से संचालित गैस गोडाउन को किया गया सील।

बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर किये गए जप्त।

RKTV NEWS/इंदौर ( मध्यप्रदेश)05 मार्च।इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में खाद्य विभाग के अमले ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित गैस गोडाउन पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान गैरेज में संचालित अवैध गैस गोडाउन को सील किया गया और बड़ी मात्रा में संग्रहित गैस सिलेंडर जप्त किये गए।
जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारू ने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि पीथमपुर रोड विश्वास नगर चौपाटी तहसील महू में गैरेज में अवैध रूप से गैस गोडाउन संचालित है। आज खाद्य विभाग के अमले द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। बताया गया कि पीथमपुर से अवैध गैस सिलेंडर लाकर गोदाम ना ले जाकर गेराज में भंडारित करते थे। यह आमजन की सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक था। कार्रवाई के दौरान मौके पर महू की दो गैस एजेंसी भारत गैस सर्विस आईओसी एवं गैस ओ महू एचपीसीएल के संचालकों द्वारा बनाये गए गैस सिलिंडर के अवैध भंडारण गोडाउन एवं वितरण केंद्र से 2 लोडिंग ऑटो एवं गोडाउन में 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर संग्रहित कर अवैध कारोबार करना पाए जाने पर दोनों वाहन एवं गोडाउन में पाए गए 14.2 किलोग्राम के 120 नग एचपी गैस के एवं 50 नग आईओसी के साथ ही 4 नग 5 किलोग्राम के गैस सिलेंडर को जप्त किया गया। गोदाम मालिक तेहरीम मेहर के मामा निज़ाम खान द्वारा उक्त गोदाम किराये पर दोनों गैस एजेंसी को देना बताया गया है। गैरेज को सील कर आगामी कार्रवाई जारी है।

Related posts

गढ़वा:सड़क सुरक्षा माह के तीसरे दिन गढ़वा बस स्टैंड में लगा शिविर, आँखों की जाँच के साथ स्वास्थ्य परीक्षण कर चालकों को बांटे गए चश्मे।

rktvnews

भोजपुर:स्ट्रीट फोटोग्राफी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

rktvnews

पटना:यूएनडीपी ने की बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यों की सराहना।

rktvnews

भोजपुर:भगवान् का हो जाना ही भागवत् है: डा जे बी पाण्डेय

rktvnews

रायपुर : आस्था ने छुआ हृदय : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रामनामी समाज के प्रतिनिधियों की आत्मीय भेंट।

rktvnews

भोजपुर : गोली लगने से युवक जख्मी! चिकित्सा के दौरान मौत। 

rktvnews

Leave a Comment